फिल्म 'गांधी'  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

‘गांधी’ से ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ तक, बापू पर बनीं फिल्मों में दिखे जीवन के अनछुए पहलू

Mahatma Gandhi Movies: गांधी जयंती पर भारतीय सिनेमा की उन फिल्मों पर नजर डालना जरूरी है, जिन्होंने महात्मा गांधी के जीवन, संघर्ष और सिद्धांतों को बड़े पर्दे पर बेहद प्रभावशाली ढंग से पेश किया है।

यति सिंह
साल 1982 में रिलीज हुई रिचर्ड एटनबरो की फिल्म 'गांधी' को महात्मा गांधी के जीवन पर बनी सबसे प्रामाणिक और प्रभावशाली फिल्मों में गिना जाता है। इस बायोपिक में ब्रिटिश एक्टर बेन किंग्सले ने महात्मा गांधी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने बेस्ट फिल्म और बेन किंग्सले के लिए बेस्ट एक्टर समेत 8 ऑस्कर पुरस्कार अपने नाम किए थे।
महान डायरेक्टर श्याम बेनेगल की फिल्म 'द मेकिंग ऑफ द महात्मा' में बापू के शुरुआती जीवन पर आधारित है। साल 1996 में आई यह फिल्म दक्षिण अफ्रीका में बिताए गए उनके 21 सालों के उस जरूरी कालखंड को दिखाती है, जिसने उनके अंदर सत्याग्रह और अहिंसा की भावना को जन्म दिया।
फिरोज अब्बास खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'गांधी, माई फादर' (2007) एक बिल्कुल अलग और संवेदनशील दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है। यह फिल्म महात्मा गांधी और उनके सबसे बड़े बेटे हरिलाल गांधी के बीच तनावपूर्ण संबंधों पर आधारित है। फिल्म में दर्शन जरीवाला ने गांधी जी का जबकि अक्षय खन्ना ने हरिलाल का किरदार निभाया था।
कमल हासन की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'हे राम' (2000) में दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने गांधी जी की भूमिका निभाकर उनके विचारों और दृष्टिकोण को एक अलग आयाम दिया था।
साल 2006 में राजकुमार हिरानी द्वारा डायरेक्टिड फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' ने गांधीवादी सिद्धांतों को आधुनिक और मनोरंजक रूप में पेश किया। संजय दत्त स्टारर इस फिल्म में मराठी एक्टर दिलीप प्रभावलकर ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया था।

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर