Friendship Day 2026 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फिल्म जंजीर का गाना यारी है ईमान मेरा मन्ना डे की आवाज में दोस्ती की अहमियत को बेहद सम्मानजनक रूप से दर्शाता है।वहीं इसी दौर में आई फिल्म शोले का गीत यह दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे आज भी हर तरह के लोगों के जुबान पर छाया रहता है। इसके अलावा फिल्म नमक हराम का दीये जलते हैं और फिल्म दोस्ताना का सलामत रहे दोस्ताना हमारा जैसे नगमों ने संगीत प्रेमियों के दिलों में अपनी एक अलग और अमिट जगह बनाई है।जैसे-जैसे दौर बदला, वैसे-वैसे सिनेमा और संगीत में भी नयापन देखने को मिला। दिल चाहता है के शीर्षक गीत ने आधुनिक दौर की युवा पीढ़ी को दोस्ती का एक नया और ताजगी भरी नई दिशा दी।इसके बाद आई फिल्मों में भी दोस्तों के बीच के खट्टे-मीठे रिश्तों को नए सुरों में पिरोया गया। फिल्म थ्री इडियट्स का इमोशनल कर देने वाला गाना जाने नहीं देंगे तुझे और न्यूयॉर्क फिल्म का है जुनून, हर किसी के दिल को छू लेता है।जीवन की दौड़ाभागी में अक्सर पुराने दिन पीछे छूट जाते हैं। ऐसे में छिछोरे फिल्म का वो दिन गाना बीती बातों और हॉस्टल के दिनों के किस्सों को एक बार फिर से जीवित कर देता है। रंग दे बसंती का मस्ती की पाठशाला, क्वीन का ताके झांके और रॉक ऑन का तुम हो तो जैसे गीत दोस्ती के त्योहारों को और अधिक खुशनुमा बना देते हैं।