अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
फोटो

Father's Day Special: हर बेटे-बेटी को देखनी चाहिए ये 5 फिल्में, इमोशंस से भर जाएगा दिल

Father’s Day Movies: 21 जून 2026 को पूरे देश में बेहद उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर पिता और बच्चों के खूबसूरत रिश्तों को दर्शाने वाली कई बेहतरीन फिल्में मौजूद हैं। इन शानदार कहानियों को अपने परिवार और पिता के साथ बैठकर देखना आपके इस दिन को हमेशा के लिए यादगार और बेहद भावुक बना देगा।

यति सिंह
1. सबसे पहला नाम एक्टर अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की अहम भूमिका वाली फिल्म पीकू का आता है, जो नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। पीकू फिल्म में दिल्ली के माहौल में रहने वाली एक कामकाजी बेटी पीकू और बुजुर्ग पिता के बीच रोज होने वाली मजेदार तकरार को बेहद संजीदगी से पर्दे पर उतारा गया है।
2. अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म गुंजन सक्सेना। नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकने वाली फिल्म है। इस फिल्म में अनुप सक्सेना का वह बेमिसाल रोल है, जो समाज की पुरानी रूढ़ियों और रूकावटों के खिलाफ जाकर अपनी बेटी को देश की पहली महिला फाइटर पायलट बनने के सफर में हर मोड़ पर प्रेरित करते हैं।
3. अक्षय कुमार की कल्ट कॉमेडी फिल्म हे बेबी एक शानदार विकल्प है। नेटफ्लिक्स पर मौजूद यह फिल्म एंटरटेनर होने के साथ-साथ एकआदमी की लाइफ में पिता बनने के बाद आने वाले मानसिक और व्यावहारिक बदलावों को बहुत ही संवेदनशीलता के साथ दर्शकों के सामने रखती है।
4. दिवंगत एक्टर इरफान खान और राधिका मदान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं, इस फिल्म में एक्टर इरफान खान अपनी बेटी को विदेश में उच्च शिक्षा दिलाने के बड़े सपने को पूरा करने के लिए अपनी पूरी जमापूंजी और जान लगा देता है।
5. एक्टर आमिर खान की फिल्म दंगल भी पहलवान महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटियों के कड़े अनुशासन और सफलता के शिखर तक पहुंचने की एक बेहद प्रेरणादायक कहानी बयां करती है।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें