जूत्ती फोटो.सोशल मीडिया
फोटो

Juttis For Women: कुर्ती और अनारकली के साथ पहनें ये 6 खूबसूरत जूतियां, आपके मॉडर्न लुक को मिलेगा देसी तड़का

Ethnic Juttis: कुर्ती के साथ सही फुटवियर पूरे एथनिक लुक को निखार सकता है। ट्रेडिशनल जुत्तियां फेस्टिव और कैजुअल दोनों लुक के साथ आसानी से स्टाइल की जा सकती हैं। जानिए 6 ऐसी जुत्तियों के बारे में।

रीता राय सागर
रंग-बिरंगे धागों की कढ़ाई और पारंपरिक मोटिफ वाली पंजाबी जुत्ती सिंपल कॉटन कुर्ती को भी स्टाइलिश बना सकती है। इसे पटियाला, सलवार या स्ट्रेट कुर्ती के साथ पहनें।
अगर आपकी अनारकली पर एंब्रॉयडरी या मिरर वर्क है, तो उसी तरह की डिटेलिंग वाली जुत्ती चुनें। यह फेस्टिव लुक को और ज्यादा ग्लैमरस बनाएगी।
सिल्क या रिच फैब्रिक वाली अनारकली के साथ क्लासिक मोजरी एक रॉयल टच देती है। गोल्डन या सिल्वर डिटेलिंग वाली मोजरी शादी और फेस्टिव मौकों के लिए बेहतरीन विकल्प है।
मोती, बीड्स और हल्की एंब्रॉयडरी वाली जुत्ती मिनिमल लेकिन एलिगेंट लुक देती है। पेस्टल, व्हाइट या पिंक कुर्ती के साथ यह खासतौर पर खूबसूरत लगेगी।
अगर आपका कुर्ता या अनारकली सिंपल है, तो फुटवियर को स्टेटमेंट बनाएं। गोटा, जरी, सीक्विन या थ्रेड एंब्रॉयडरी वाली हैवी जुत्ती सादे आउटफिट में भी फेस्टिव फील जोड़ सकती है।
फ्लोरल या प्रिंटेड कुर्ती के साथ ब्लॉक-प्रिंट जुत्ती पहनकर आप पूरा लुक कोऑर्डिनेट कर सकती हैं। रोजमर्रा के ऑफिस या आउटिंग लुक के लिए भी यह कॉम्बिनेशन अच्छा है।

PM Modi Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने कहा PM SVANidhi स्कीम के तहत 35 लाख महिलाओं को मिला लाभ

Mann Ki Baat Highlights: महिला सशक्तिकरण पर PM मोदी का जोर, जानें 137वें एपिसोड की 5 बड़ी बातें

डिजिटल अरेस्ट पर सख्त CJI, बोले- नए दौर का अपराध रोकने संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका

Weather Alert: पूर्वी भारत में बारिश का रौद्र रूप, ओडिशा में रेड अलर्ट, बिहार-UP में भी आफत

धर्म अलग हो सकते हैं लेकिन मानवता एक है, न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- हम और हमारा ही समाधान