ईशा देओल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

लगातार 8 फ्लॉप फिल्मों के बाद बिकिनी ने बदली ईशा देओल की किस्मत, प्रेग्नेंसी में रचाई थी शादी

Esha Deol Birthday: ईशा देओल ने शुरुआती फ्लॉप फिल्मों से उबरकर धमाकेदार वापसी की। बिकिनी लुक ने उनकी किस्मत बदली। आज वह एक सफल एक्ट्रेस और मां के रूप में जानी जाती हैं।

यति सिंह
जब ईशा देओल ने साल 2002 में फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, लेकिन साल 2002 से लेकर 2004 के बीच उन्होंने करीब 8 फिल्मों में काम किया और लगभग सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गईं।
साल 2004 में आई फिल्म 'धूम' में उन्होंने डायरेक्टर के कहने पर पहली बार ऑन-स्क्रीन बिकिनी पहनी थी और एक बेहद बोल्ड और स्टाइलिश लुक में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
इस एक फिल्म ने ईशा देओल को रातों-रात एक ग्लैमरस स्टार बना दिया और उनके डूबते हुए करियर को एक नई मंजिल मिल गई। इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 9 साल तक काम किया।
साल 2012 में उन्होंने अपने बचपन के दोस्त भरत तखतानी के साथ शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था। भरत जब महज 13 साल के थे, तभी से उन्हें ईशा पर क्रश हो गया था।
एक पुराने इंटरव्यू में ईशा ने खुद यह मजेदार किस्सा शेयर किया था कि एक बार भरत ने अनजाने में उनका हाथ पकड़ लिया था, जिस पर उन्होंने गुस्से में आकर कहा था कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरा हाथ छूने की।
इस घटना के बाद भरत ने उनसे कुछ समय के लिए दूरियां बना ली थीं, लेकिन उन्होंने कभी ईशा देओल की बहन अहाना से अपनी दोस्ती नहीं तोड़ी ताकि वे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से ईशा के कॉन्टेक्ट में रह सकें।
शादी के कई साल बाद ईशा देओल ने अपनी लाइफ के एक नए और खूबसूरत चैप्टर में एंटर किया जब वह मां बनीं। अपनी बेटी राध्या के जन्म से पहले उन्होंने अपनी गोद भराई की पारंपरिक रस्म के दौरान पति भरत तखतानी के साथ दोबारा 7 फेरे लिए थे।
हालांकि शादी के कई साल बाद भरत तखतानी और ईशा देओल एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं, लेकिन उनकी बचपन की दोस्ती आज भी वैसी ही है जो पहले हुआ करती थी।

Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश में आज टकराएगा भीषण मुरासु चक्रवात, 120 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Delhi Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली; देशभर से जुटे विपक्षी नेता, CEC का इस्तीफा रहा मुद्दा

रामलीला मैदान रैली में 1 KM लंबी वोटर लिस्ट लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें VIDEO

स्कूल में छात्रा पर आरी से हमला करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस के साथ मुठभेड़ में लगी 6 गोली; देखें VIDEO

समालखा: 79वें निरंकारी संत समागम के बाद 126 जोड़ों का विवाह, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया आशीर्वाद