दीवाली स्वीट रेसिपी फोटो.सोशल मीडिया
फोटो

Diwali Fusion Sweets: इस दिवाली मेहमानों को खिलाएं 7 इंडो-वेस्टर्न मिठाइयां, स्वाद होगा एकदम खास

Diwali Sweet Recipes: इस दिवाली पारंपरिक मिठाइयों को दें नया अंदाज। गुलाब जामुन चीजकेक कप से लेकर मोतीचूर तिरामिसू और काजू कतली टार्ट तक, ट्राई करें ये 7 इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन डेजर्ट।

रीता राय सागर
गुलाब जामुन को दें चीजकेक का नया अंदाज। बिस्किट क्रम्बल बेस पर क्रीमी चीजकेक लेयर डालें और ऊपर छोटे गुलाब जामुन सजाएं। पिस्ता और गुलाब की पंखुड़ियों से गार्निश करके ठंडा परोसें।
इटैलियन तिरामिसू में मोतीचूर लड्डू का देसी स्वाद। कॉफी में हल्का डुबोए स्पॉन्ज केक, क्रीमी चीज और मोतीचूर की लेयर बनाएं। ऊपर कोको पाउडर और पिस्ता डालकर सर्व करें।
काजू कतली और चॉकलेट का कॉम्बिनेशन मिठाई पसंद करने वालों को जरूर पसंद आएगा। क्रिस्पी बिस्किट बेस में चॉकलेट गनाश भरें और ऊपर काजू कतली के टुकड़े और कटे मेवे सजाएं।
इटैलियन पन्ना कोट्टा को दें देसी फ्लेवर। दूध, क्रीम, केसर और इलायची से तैयार इस क्रीमी डेजर्ट को छोटे ग्लास में सेट करें। ऊपर से कटे पिस्ता डालकर ठंडा परोसें।
जलेबी और रबड़ी का स्वाद तो आपने कई बार लिया होगा, लेकिन इसे डेजर्ट कप में परोसकर नया लुक दें। ग्लास में जलेबी के टुकड़े और ठंडी गाढ़ी रबड़ी की लेयर बनाएं। क्रंच के लिए इसे परोसने से ठीक पहले तैयार करें।
नारियल और गुड़ के देसी स्वाद को चॉकलेट ट्रफल्स का नया रूप दें। नारियल और गुड़ के छोटे बॉल्स बनाकर मेल्टेड चॉकलेट में डुबोएं। ऊपर नारियल का बुरादा डालकर फ्रिज में सेट करें।
गाजर के हलवे को दें बेकरी स्टाइल ट्विस्ट। नरम आटे में गाजर के हलवे की फिलिंग भरकर रोल बनाएं और बेक करें। ऊपर क्रीम चीज ग्लेज डालकर हल्का गर्म ही परोसें।

700% किराया बढ़ने की दलील पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- मत करिए हवाई यात्रा

सिर्फ मगरमच्छ के आंसू बहाए, बिहार में नितिन नबीन का कांग्रेस पर निशाना, बोले- दर्ज क्यों नहीं कराईं आपत्तियां

EPFO की नई सुविधाएं शुरू, WhatsApp पर चेक करें PF बैलेंस; ₹1,000 तक रकम का ऑटो सेटलमेंट

CM नंबर 1 बने योगी आदित्यनाथ, बेस्ट चीफ मिनिस्टर श्रेणी में शीर्ष पर यूपी के मुख्यमंत्री

दिल्ली में सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, स्वास्थ्य का हालचाल लिया; याद किए यूपीए के दिन