देवेंद्र फडणवीस गणपति विसर्जन फोटो सोर्स- X
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गणेश विसर्जन समारोह में शामिल होकर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ बप्पा को विदाई दी। ढोल-ताशों की गूंज, आरती और जयघोष से गिरगांव चौपाटी का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।गणेश विसर्जन समारोह के दौरान गिरगांव चौपाटी स्थित स्वराज्यभूमि में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन करतीं ऋतु तावडे।अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गिरगांव चौपाटी स्थित स्वराज्यभूमि में गणपति विसर्जन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, ऋतु तावडे, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गणपति बप्पा को भावुक विदाई दी। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और भावनाओं का अभिन्न हिस्सा है। गणराया का आशीर्वाद और स्नेह हमेशा महाराष्ट्र और हम सभी पर बना रहे। हर किसी के जीवन में सुख, संतोष और समृद्धि का वास हो, यही प्रार्थना है।मुंबई में गणेश विसर्जन के अवसर पर ऋतु तावडे ने श्रद्धा और भक्ति के साथ गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी। इस दौरान उन्होंने बप्पा से महाराष्ट्र और सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।महाराष्ट्र के राज्य उत्सव गणेशोत्सव के दौरान गिरगांव चौपाटी पर श्रद्धा और भक्ति के साथ गणपति बप्पा को विदाई देते हुए माहौल भावुक हो उठा। ढोल-ताशों की गूंज, आरती की मधुर धुन और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।