पोंगल का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाता है। 
फोटो

सूर्य देवता की रंगोली से लेकर कोलम की एक से बढ़कर एक रंगोली, पोंगल पर घर पर सजाएं ये डिजाइन्स

जनवरी के पहले त्योहार के रूप में पोंगल का त्योहार दक्षिण भारत में मनाया जाता है। यह त्योहार मकर संक्रांति के मौके पर खास तरीके से मनाया जाता है जिस दिन सुंदर रंगोली बनाई जाती है।

दीपिका पाल
Pongal Rangoli Design: जनवरी के पहले त्योहार के रूप में पोंगल का त्योहार दक्षिण भारत में मनाया जाता है। यह त्योहार मकर संक्रांति के मौके पर खास तरीके से मनाया जाता है जिस दिन सुंदर रंगोली बनाई जाती है। अगर आप भी इस बार पोंगल पर रंगोली की खास डिजाइंस की तलाश कर रहे है तो यहां बताई जा रही रंगोली डिजाइंस से घर को सजा सकते है।
1-गाय और धान की बालियां- पोंगल के मौके पर रंगोली डिजाइन में आप गाय की आकृति और धान की बालियों को रंगोली में शामिल कर सकते है ये शुभता का प्रतीक होता है। यहां पर यह हरे और भूरे रंगों से तैयार प्राकृतिक आकृति है।
2-सूर्य देवता की रंगोली– दक्षिण भारत के प्राचीन त्योहार पर आप सूर्य देवता की पूजा करते है। यहां पर आप सूर्य देवता की आकृति बनाकर उसे रंगों से सजा सकते है। पीले और नारंगी रंग का उपयोग सूर्य को दर्शाने के लिए किया जाता है।
3. पोंगल हांडी- यहां पर पोंगल पर लेटेस्ट रंगोली डिजाइन में आप हांडी की आकृति बना सकते है। रंगोली में हांडी की आकृति बनाकर उसे चमकीले रंगों से सजाया जाता है, यह डिजाइन पोंगल के उत्सव को जीवंत बनाता है।
4. कोलम डिजाइन-पोंगल पर पारंपरिक कोलम रंगोली बनाई जाती है, जिसमें ज्यामितीय आकृतियों और प्रतीकों का उपयोग होता है. इसे चावल के आटे, हल्दी और रंगीन पाउडर से बनाया जाता है।
5- फूलों की रंगोली डिजाइन- यहां पर बताते चलें कि, आप पोंगल के मौके पर फूलों की रंगोली बना सकते है। गेंदे, गुलाब और चमेली के फूलों का उपयोग करके खूबसूरत रंगोली तैयार करें,यह डिजाइन न केवल सुंदर दिखेगी बल्कि सुगंध से माहौल को भी खुशनुमा बनाएगी।

BJP की राष्ट्रीय टीम में दिखा मध्य प्रदेश का दबदबा; खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल बने राष्ट्रीय महासचिव

BJP आईटी सेल से अमित मालवीय हटाए गए, कौन हैं छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के, जो अब डिजिटल टीम को करेंगे लीड?

Hisar Murder Case: CM सैनी से बातचीत के बाद बनी सहमति, 14 दिन बाद आज जिवन का किया जाएगा अंतिम संस्कार

मोदी जी, देखिए NTA ने क्या किया...UGC-NET री-एग्जाम पर भड़के राहुल गांधी, एनटीए की जिम्मेदारी पर उठाए सवाल

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस