दिल्ली में CJP का प्रदर्शन Source- IANS
फोटो

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें

CJP Protest: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के बीच सुरक्षा बढ़ाई गई और हजारों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की खबर है। जंतर-मंतर, एयरपोर्ट और ट्रैफिक व्यवस्था की 10 तस्वीरों में देखें पूरा घटनाक्रम।

अर्पित शुक्ला
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान CJP के करीब 3500 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।
जंतर-मंतर पर भारी पुलिस बल दिल्ली पुलिस ड्रोन के जरिए कई इलाकों पर नजर रख रही है। जंतर-मंतर और आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
शनिवार सुबह CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया। वे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे।
, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी दिल्ली पुलिस और CRPF ने हिरासत में लिया। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।
दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह 6 बजे से स्थिति के अनुसार कई प्रमुख चौराहों और मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू करने की घोषणा की। इनमें कनॉट प्लेस, बाराखंबा रोड, गोल डाकखाना और पटेल चौक जैसे इलाके शामिल हैं।
पुलिस ने नई दिल्ली या मध्य दिल्ली से रेलवे स्टेशन, ISBT और एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी है।
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के कई जवानों के घायल होने की खबर है। घायल पुलिसकर्मियों में कांस्टेबल सुमन और कांस्टेबल धीरज यादव के नाम सामने आए हैं।
प्रमुख नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद भी सीजेपी ने लोगों से जंतर-मंतर कूच करने का आवाहन किया है। सीजेपी ने कहा कि सभी देशवासी दिल्ली जंतर-मंतर के लिए कूच करें, पुलिस आपको जहां भी रोकती है वहीं आप अपना जंतर-मंतर बना लें।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन