बिहार फेमस फूड फोटो.सोशल मीडिया
फोटो

Chhath Special: लिट्टी-चोखा से हटकर बिहार की इन 7 पारंपरिक चीजों का स्वाद जरूर चखें

Famous Foods Of Bihar: छठ पर बिहार जाएं तो लिट्टी-चोखा ही नहीं, यहां की ये 7 पारंपरिक चीजें भी जरूर चखें। सिलाव का खाजा, मनेर का लड्डू, लौंग लता से लेकर गिरवछ तक, जानें बिहार के खास पकवान के बारे में।

रीता राय सागर
नालंदा के सिलाव का खाजा अपनी कुरकुरी और परतदार बनावट के लिए मशहूर है। मैदा, घी और चीनी से बनने वाली इस मिठाई की हर परत में अलग स्वाद मिलता है।
पटना जिले के बाढ़ की यह खास मिठाई रामदाना और खोये से बनाई जाती है। लाई में कुरकुरे दानों और मुलायम खोये का स्वाद एक साथ मुंह में घुलता है।
सब्जी वाले परवल से बनने वाली यह मिठाई काफी खास है। परवल को चाशनी में पकाकर उसके अंदर मावा और मेवों की फिलिंग भरी जाती है।
पटना के पास मनेर अपने खास लड्डुओं के लिए मशहूर है। बेसन, घी और चीनी से बनने वाले इन लड्डुओं की खुशबू और स्वाद इन्हें अलग पहचान देते हैं।
मैदे की परत में मावा और मेवों की मीठी फिलिंग भरकर बनाई जाने वाली लौंग लता बिहार की खास मिठाइयों में शामिल है। इसे लौंग से सील करके चाशनी में डुबोया जाता है।
चावल के आटे और गुड़ या चीनी से बनने वाला अनरसा बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से नरम होता है। तिल की कोटिंग इसके स्वाद को खास बनाती है।
अरबी के पत्तों पर बेसन और मसालों का लेप लगाकर रोल तैयार किए जाते हैं। इन्हें पकाकर छोटे टुकड़ों में काटा जाता है और फिर सरसों के मसाले वाली तीखी ग्रेवी में पकाया जाता है।

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल