कान्स फिल्म फेस्टिवल (सौ. सोशल मीडिया) 
फोटो

Cannes Festival 2026: हुमा कुरैशी की बनारसी से लेकर उर्वशी रौतेला की सबसे महंगी ड्रेस तक, तस्वीरों में कान्स

Cannes Film Festival Iconic Fashion: 12 मई से शुरू हुए कान्स फेस्टिवल में दुनियाभर के सेलेब्रिटी शिरकत कर चुके हैं। भारतीय सेलेब्स ने भी ट्रेडिशनल में सबका ध्यान खींचा और ग्लैमरस कोर्चर गाउन पहन कर रेड कार्पेट पर जलवे बिखेरे।

रीता राय सागर
तारा सुतारिया फैशन आइक़न तारा सुतारिया ने भी इस साल कान्य में अपना डेब्यू किया। तारा ने ब्लैक कोर्चर गाउन के साथ मिनिमिल ज्वैलरी और स्लीक हेयर लुक लिया। दुसरे लुक में तारा ने व्हाइट गाउन पहन रखा है।
रूपी गिल पंजाबी एक्ट्रेस रूपी गिल अपने साथ पंजाब का फैशन लेकर पहुंची। सिर पर दुपट्टा, हाथ में कड़ा, व्हाइट आइवरी आउटफिट और शाही डायमंड-एमराल्ड ज्वेलरी में सजी रूपी ने इस साल कान्स में डेब्यू किया। रूपी ने फ्रेंच रिवेरा में पंजाबी संस्कृति की झलक दिखाई।
पूजा बत्रा अपनी शॉर्ट फिल्म इकोज ऑफ अस लेकर पहुंची थी, जहां उन्होंने बर्फीले नीले गाउन को स्टाइल किया। उनके गाउन में डीप नेकलाइन और बारीक सिल्वर ब्लू की डिटेलिंग थी, जे उन्हें बेहद आकर्षक बना रही थी।
हुमा कुरैशी हुमा ने कान्स में ब्लैक पावर शूट विथ डायमंड ज्वेलरी से शुरूआत की और अपने अगले लुक में हुमा ने लैवेंडर कलर की बनारसी साड़ी को स्टाइल किया।
उर्वशी रौतेला उर्वशी रौतेला ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऑफ शोल्डर वियतनामी गाउन कैरी किया, जिसमें वो बिल्कुल अप्सरा लग रही थी। खबरों के अनुसार, उर्वशी द्वारा पहनी गई ज्वेलरी करोड़ों की थी।
फरहाना बोदी डिजिटल स्टार फरहाना बोदी ने भी कान्स में फैशन का जलवा बिखेरा। फरहाना ने कान्स में एक्वामरीन क्रिस्टल गाउन कैरी किया, जिसका वजन 15 किलो था। साथ में डायमंड ज्वेलरी औऱ मिनिमल मेकअप ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाया।
कल्याणी प्रियदर्शन साउथ इंडियन एक्ट्रेस कल्यानी प्रियदर्शन ने इस साल कान्स में अपना डेब्यू किया है। उन्होंने ब्लैक और मरून रंग के गाउन में क्लासिक और मॉर्डन फैशन को मिक्स किया है, जो उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया।

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Captain Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र