बॉलीवुड कजिन्स (सौ. डिजाइन फोटो)
जी हां आप ये सोचकर हैरान हो जाएंगे लेकिन आलिया भट्ट और इमरान हाशमी असल रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं। आपको बता दें कि आलिया भट्ट के पिता और बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट और इमरान हाशमी की मां दोनों सगे भाई बहन हैं। इसी रिश्ते से आलिया भट्ट और इमरान हाशमी भाई बहन हैं।धुरंधर से फिल्मी जगत में धमाका मचाने वाले रणवीर सिंह और सोनम कपूर भी कजिन्स हैं। दरअसल, रणवीर सिंह के दादाजी और सोनम कपूर की नानी रिश्ते में भाई बहन हुआ करते थे, जिसके चलते सोनम और रणवीर भी भाई बहन होते हैं।यश राज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा और धर्मा प्रोडक्शनंस के मालिक करण जौहर भी रिश्ते में भाई लगते हैं। आदित्य चोपड़ा के पिता यश चोपड़ा और करण जौहर की मां हीरू जौहर भी भाई-बहन हुआ करते थे, जिसके कारण आदित्य और करण के बीच भी भाईयों का रिश्ता है। डायरेक्टर फराह खान और एक्टर डायरेक्टर फरहान अख्तर भी रिश्ते में कजिन भाई-बहन हैं। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन फराह खान की मां मेनका ईरानी और फरहान अख्तर की मां हनी एक-दूसरे की सगी बहनें हैं। कुछ कुछ होता है फिल्म की टीना और अंजलि को तो हर कोई जानता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म की ये दोनों लीड एक्ट्रेस एक दूसरे की बहनें हैं। काजोल के पिता और रानी मुखर्जी के पिता चचेरे भाई थे, जिस लिहाज से काजोल और रानी मुखर्जी भी रिश्ते में बहनें लगती हैं।