प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

प्रियंका चोपड़ा से ऋतिक रोशन तक, कभी 25 तो कभी 50 रुपये थी पहली कमाई, आज करोड़ों की फीस लेते हैं ये सितारे

Bollywood Stars First Salary: बॉलीवुड के कई सितारों की पहली कमाई आज की फीस के मुकाबले बेहद कम थी। ऋतिक रोशन को 100, शाहरुख खान को 50, अमिताभ बच्चन को 500 और इरफान खान को 25 रुपये मिले थे।

सोनाली झा
शाहरुख खान की पहली कमाई सिर्फ 50 रुपये बताई जाती है। उन्होंने दिल्ली में पंकज उधास के गजल शो में वालंटियर का काम किया था। पहली कमाई से उन्होंने ट्रेन से आगरा जाने का प्लान बनाया। वहां उन्होंने ताजमहल देखा और लैला चेरी ड्रिंक भी पी। आज शाहरुख खान दुनिया के मशहूर सितारों में गिने जाते हैं।
अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले बैंकॉक में शेफ थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें वहां 1500 रुपये महीने मिलते थे। इसके बाद अक्षय ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। मेहनत के दम पर उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। आज वह इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों में शामिल हैं।
प्रियंका चोपड़ा की पहली कमाई 5000 रुपये बताई जाती है। उन्होंने भी अपनी पहली कमाई का चेक अपनी मां को दिया था। कहा जाता है कि उनकी मां ने वह चेक आज तक संभालकर रखा है।
बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर को असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर 1000 रुपए सैलरी के मिले थे। आमिर ने भी अपनी पहली सैलरी अपनी मां को दी थी।
ऋतिक रोशन की पहली कमाई महज 100 रुपये थी। उन्हें यह रकम फिल्म ‘आशा’ में बाल कलाकार बनने पर मिली थी। कम उम्र में ही उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। अपनी पहली कमाई से ऋतिक ने एक टॉय ट्रेन खरीदी थी। आज वह बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स में शामिल हैं।
आलिया भट्ट को पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के लिए 15 लाख रुपये मिले थे। उन्होंने अपनी पहली फिल्म की कमाई अपनी मां को सौंप दी थी।
इरफान खान की पहली कमाई 25 रुपये थी। उन्होंने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर यह रकम कमाई थी। इरफान अपनी कमाई से साइकिल खरीदने के लिए पैसे बचाते थे। आगे चलकर उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से खास पहचान बनाई। आज भी उनके अभिनय और फिल्मों को याद किया जाता है।
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बॉलीवुड में आने से पहले कलकत्ता की एक शिपिंग कंपनी में नौकरी करते थे। आपको जानकर हैरत होगी कि बिग बी जो आज किसी भी फिल्म में काम करने के लिए एक मोटी रकम लेते हैं उन्हें उस समय महज 500 रुपए महीना सैलरी मिला करती थी।

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन से AIMIM ने बनाई दूरी, बोले- बेगानी शादी में मेरा क्या काम?

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, खाली कराया जा रहा आकाशवाणी भवन

देश को मिला नया वायुसेना अध्यक्ष, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को सौंपी गई कमान

ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस, सीईसी के खिलाफ दायर याचिका पर इस दिन होगी सुनवाई

By Election 2026: बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की 6 सीटों पर चुनाव संपन्न, 9 को आएंगे नतीजे