अक्षय कुमार, शाहरुख खान, जॉनी लीवर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

अक्षय कुमार से जॉनी लीवर तक, एक्टर बनने से पहले क्या करते थे ये सितारे? जानकर चौंक जाएंगे आप

Bollywood Stars Journey Before Fame: बॉलीवुड के कई फेमस स्टार्स आज भले ही लग्जरी लाइफ जी रहे हों, लेकिन नाम और शोहरत कमाने से पहले वे वेटर और वॉचमैन जैसी साधारण नौकरियां करते थे।

यति सिंह
आज 'किंग खान' के नाम से फेमस शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत बेहद मामूली सैलेरी से की थी। वे एक थियेटर्स में टिकट बिक्री का काम करते थे, जिसके लिए उन्हें रोज के 50 रुपये मिलते थे।
कॉमेडी के किंग माने जाने वाले जॉनी लीवर एक्टिंग में कदम रखने से पहले हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी में काम करते थे। वे कंपनी के कार्यक्रमों में अपनी कॉमिक टाइमिंग से साथियों का मनोरंजन किया करते थे।
अपनी संजीदा एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शुरुआती दौर में मेडिकल स्टोर पर काम किया और बाद में दिल्ली में पूरे 1 साल तक चौकीदार यानी वॉचमैन की मुश्किल नौकरी भी संभाली।
अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसाने वाले अरशद वारसी ने पारिवारिक परिस्थितियों के कारण महज 17 साल की उम्र में घर-घर जाकर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स बेचने का काम किया।
एक्शन किंग अक्षय कुमार बैंकॉक के एक होटल में शेफ और वेटर का काम करते थे, जहां वे मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग भी ले रहे थे। मुंबई लौटने के बाद वे ट्रेनिंग देने लगे और धीरे-धीरे मॉडलिंग के जरिए फिल्मों तक पहुंच गए।

क्या है झीरम घाटी हत्याकांड? 13 साल बाद NIA कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा

भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, खरगे ने PM मोदी को घेरा, बोले- सरकार की विदेश और व्यापार नीति बुरी तरह फेल

पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया के पांचवें संस्करण का उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

वीर सैनिकों के सम्मान में रक्षा मंत्रालय की विशेष पहल, आजीवन रेल यात्रा की सुविधा; परिवार भी उठाएंगे लाभ

बर्बाद हो जाएंगे छोटे कारोबारी, UPI चार्ज पर भड़के संजय सिंह, बोले- सरकार ने संसद में झूठ बोला