करीना कपूर और आलिया भट्ट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

करीना कपूर से आलिया भट्ट तक, स्टार परिवार से आने के बावजूद इन सितारों ने एक्टिंग से खुद को साबित किया

Bollywood Star Kids Success: करीना कपूर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन और सारा अली खान जैसे सितारे फिल्मी परिवारों से आते हैं। हालांकि, इन सभी ने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई।

सोनाली झा
करीना कपूर खान कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद 'चमेली' और 'ओमकारा' में अलग अंदाज दिखाया। 'जब वी मेट' में गीत के किरदार ने उन्हें खास पहचान दिलाई। करीना ने अपनी एक्टिंग से अलग मुकाम बनाया।
ऋतिक रोशन फिल्ममेकर राकेश रोशन के बेटे हैं। उन्होंने 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में धमाकेदार शुरुआत की। 'कोई मिल गया' और 'कृष' जैसी फिल्मों ने उन्हें लोकप्रिय बनाया। 'गुजारिश' में उनके अभिनय को भी खूब सराहा गया। ऋतिक ने अपने अभिनय और डांस से अलग पहचान बनाई।
आलिया भट्ट, फिल्ममेकर महेश भट्ट की बेटी हैं। उन्होंने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद 'हाईवे' में अपनी एक्टिंग से सबको प्रभावित किया। 'राजी', 'गली बॉय' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में भी खूब तारीफ मिली। आलिया ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में मजबूत पहचान बनाई।
रणबीर कपूर दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के बेटे हैं। उन्होंने फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद 'रॉकस्टार' और 'बर्फी' में शानदार अभिनय किया। 'संजू' और 'एनिमल' में भी उनके काम की चर्चा हुई। रणबीर ने अपनी अलग एक्टिंग स्टाइल से पहचान बनाई।
सारा अली खान अभिनेता सैफ अली खान की बेटी हैं। उन्होंने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद 'सिंबा' और 'लव आज कल' में नजर आईं। 'अतरंगी रे' में उनके अभिनय को भी दर्शकों ने पसंद किया। सारा ने कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई।
वरुण धवन मशहूर निर्देशक डेविड धवन के बेटे हैं। उन्होंने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से एक्टिंग करियर शुरू किया। 'जुड़वा 2' जैसी फिल्मों में उनका कॉमेडी अंदाज दिखा। वहीं 'बदलापुर' और 'अक्टूबर' में उन्होंने गंभीर किरदार निभाए। इन फिल्मों से वरुण ने अपनी एक्टिंग रेंज दिखाई।

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन