इन सुपरहिट फिल्मों के Sequels की बॉक्स ऑफिस पर बजी बैंड (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
फोटो

इन सुपरहिट फिल्मों के Sequels की बॉक्स ऑफिस पर बजी बैंड, मेकर्स का पैसा हुआ पानी, ऑडियंस बोली- 'क्यों ही बनाई?'

Hindi Movie Sequels FLOP: हिंदी सिनेमा बहुत सी ऐसी मूवीज हैं, जिन्हें फैंस का इतना प्यार मिला की मेकर्स को मूवी के सीक्वल बनाने पड़े, लेकिन इनके सीक्वल को जनता से सिरे से नकार दिया। इन मूवीज के पहले पार्ट को जितना प्यार मिला, उतना इनके सीक्वल को नहीं मिल पाया। ऐसी फिल्मों की एक बड़ी लिस्ट है। आइए जानें फ्लॉप सीक्वल मूवीज के बारे में.....

निक्की राय
वेलकम बैक- साल 2007 में रिलीज हुई मूवी वेलकम आज भी लोगों की जबान पर है, लेकिन जब इसका इसका सीक्वल 'वेलकम बैक' आया तो वो बुरी तरह से फ्लॉप हो गया।
बंटी और बबली 2- साल 2005 में आई फिल्म बंटी और बबली ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई, लेकिन जब मेकर्स ने साल 2021 में 'बंटी और बबली 2' रिलीज की, तो उन्हें बहुत बड़ा झटका लगा। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।
यमला पगला दीवाना फिर से- धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल की मूवी 'यमला पगला दीवाना' के पहले 2 पार्ट्स खूब हिट हुए। लेकिन इसका तीसरा पार्ट 'यमला पगला दीवाना फिर से' बहुत ही बुरी तरह से फ्लॉप हुआ।
ग्रेट ग्रैंड मस्ती- रितेश देशमुख, विवेक ओबरॉय और आफताब शिवदासिनी स्टारर मूवी मस्ती काफी हिट रही। इसकी सक्सेस को देखते हुए इसका पार्ट-2 'ग्रेंड मस्ती' बनाया गया। पार्ट 2 भी हिट रहा, लेकिन इसके बाद इसका तीसरा पार्ट आया 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती', जो बुरी तरह से फ्लॉप रहा।
रेस 3- सैफ अली खान और अक्षय खन्ना की फिल्म रेस जनता के बीच बहुत पसंद की गई थी। इसी को देखते हुए इसका दूसरा पार्ट रेस-2 बनाया गया, वो भी सुपरहिट रही। लेकिन इसका तीसरा पार्ट रेस-3 बुरी तरह से पिट गया।
वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा- 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' अपने टाइम की सबसे हिट मूवी रही है। इसके गाने भी काफी पसंद किए गए थे, लेकिन इसका दूसरा पार्ट 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' फ्लॉप रही। इसमें अक्षय कुमार और इमरान खान लीड रोल में दिखे।
हीरोपंती 2- फिल्म हीरोपंती को लोगों ने बहुत पसंद किया। टाइगर श्रॉफ ने इसी मूवी से अपना डेब्यू भी किया था। लेकिन इसका पार्ट 2 बहुत ही बुरी तरह फ्लॉप रहा। पार्ट-2 में तारा सुतारिया और टाइगर की एक्टिंग को कुछ खास पसंद नहीं किया गया।
एक विलेन रिटर्न्स- श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म एक विलेन को ऑडियंस का खूब प्यार मिला। इस फिल्म की कामयाबी को देखते हुए मेकर्स ने इसका दूसरा पार्ट बनाया जिसमें जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी, तारा सुतारिया ने काम किया। इसके दूसरे पार्ट 'एक विलेन रिटर्न्स' को ऑडियंस ने नकार दिया और ये फ्लॉप हो गई।

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका

BJP से चिराग की सीट डील फाइनल! यूपी चुनाव में LJP (R) को मिल सकती हैं 10 सीटें

SIR विवाद में नया मोड़! फैक्ट चेक ने मीडिया दावे पर उठाए सवाल, BJP ने VIDEO किया शेयर

महाराष्ट्र मॉडल की राह पर देश! नकली पनीर पर बैन के FSSAI प्रस्ताव पर तुकाराम मुंढे का बयान

जस्टिस विक्रम नाथ होंगे देश के अगले सीजेआई, लाइव-स्ट्रीमिंग शुरू करने वाले पहले जज का दिलचस्प न्यायिक सफर