बॉलीवुड की ये जोड़ियों की लव स्टोरी रही सुर्खियों में  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

दीपिका पादुकोण-रणबीर कपूर से शाहिद कपूर-करीना कपूर तक, बॉलीवुड की इन जोड़ियों की लव स्टोरी रही सुर्खियों में

Bollywood Celebrity Love Stories: बॉलीवुड कीचकाचौंध के बीच कई स्टार्स ने एक-दूसरे से दिल लगाया, लेकिन वक्त के साथ कुछ के रास्ते अलग हो गए और उनके रिश्ते हमेशा के लिए टूट गए।

यति सिंह
शाहिद कपूर और करीना कपूर की फेमस फिल्म 'जब वी मेट' की शूटिंग पूरी होने के करीब थी, तभी उनके बीच फासले बढ़ने लगे। समय के साथ करीना की लाइफ में सैफ अली खान की एंट्री हुई और शाहिद के साथ उनका सालों पुराना रिश्ता यहीं खत्म हो गया।
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर लगभग 5 सालों तक एक-दूसरे के साथ थे और साल 2002 में अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर दोनों की सगाई का ऐलान भी हुआ था। उस समय करिश्मा इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस थीं और अभिषेक अपनी पहचान बनाने की जद्दोजहद में थे। साल 2003 में अचानक इस सगाई के टूटने की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया।
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की लव स्टोरी भी काफी चर्चाओं में रही थी। फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' के सेट से शुरू हुई उनकी लव स्टोरी इतनी गहरी थी कि दीपिका ने अपनी गर्दन पर रणबीर के नाम का टैटू भी बनवा लिया था। हालांकि बाद में रिश्तों में आई दरार और बेवफाई के आरोपों के बाद दोनों अलग हो गए।
जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु की जोड़ी एक समय में हिंदी सिनेमा की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक मानी जाती थी। दोनों ने करीब 9 सालों तक एक लंबा और अटूट लिव-इन रिलेशनशिप निभाया। एक लंबे वक्त तक साथ रहने और कई उतार-चढ़ाव देखने के बाद जब यह रिश्ता टूटा, तो हर कोई हैरान रह गया।
इसी तरह कंगना रनौत और अध्ययन सुमन का रिलेशन भी अपने समय में खूब सुर्खियों में रहा। लेकिन इस रिश्ते का अंत बेहद कड़वाहट भरा और दर्दनाक रहा। अलग होने के बाद जिस तरह से दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए, उसने हर किसी को चौंका दिया था।

TRAI का बड़ा फैसला! अब सिर्फ कॉल और SMS वाले सस्ते पैक भी होंगे उपलब्ध; ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प

चार राज्यों में विधान परिषद का चुनाव, निर्वाचन आयोग ने तारीख का किया ऐलान; 23 अक्टूबर को मतदान

अवैध गिरफ्तारी पर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट सख्त, लिखित आधार न बताने वाले अधिकारी के खिलाफ हो विभागीय जांच

मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है SC-ST एक्ट की धारा 18-A, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, CJI करेंगे सुनवाई

वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा पर मलेशिया जा रहे यात्री रहे अलर्ट, भारतीय हाई कमीशन ने क्यों चेताया ?