इन जोड़ियों ने साथ की कई फिल्में (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की बात करें, तो इस जोड़ी ने पर्दे पर बेहतरीन कैमिस्ट्री दिखाई है। दोनों सितारे अब तक 6 फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। नमस्ते लंदन और सिंह इज किंग जैसी फिल्मों में इनकी रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा।आमिर खान और जूही चावला की जोड़ी ने कयामत से कयामत तक के जरिए अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद हम हैं राही प्यार के और इश्क जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से इस जोड़ी ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई।माधुरी दीक्षित और सलमान खान की जोड़ी भी फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में शुमार थी। फिल्म साजन और हम आपके हैं कौन में दोनों की केमिस्ट्री ने हर किसी को अपना फैंस बना दिया था। गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी को 90 के दशक की सबसे कूल जोड़ी माना जाता है। हीरो नंबर 1, कुली नंबर 1 और दूल्हे राजा जैसी दर्जनों कॉमेडी फिल्मों से इस कपल ने दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट किया।राजेश खन्ना और मुमताज ने एक साथ 10 ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर बॉक्स ऑफिस पर सफलता की नई मिसाल कायम की थी। अमिताभ बच्चन और रेखा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जब भी बड़े पर्दे पर दिखी, सिनेमाघरों के बाहर टिकटों की होड़ मच गई। दो अनजाने से लेकर मुकद्दर का सिकंदर और सिलसिला तक, इस जोड़ी ने दर्शकों के दिलों पर गहरा प्रभाव छोड़ा।