दीपिका पादुकोण से दिव्यांका त्रिपाठी तक इन सितारों की दिवाली होगी खास (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

दीपिका पादुकोण से दिव्यांका त्रिपाठी तक इन सितारों की दिवाली होगी खास, नन्हे मेहमानों के साथ मनाएंगे त्योहार

Bollywood Celebs Diwali 2026: बॉलीवुड और टीवी स्टार्स के लिए साल 2026 की दिवाली बेहद खास होने वाली है। दीपिका पादुकोण, से लेकर संभावना सेठ समेत अपने नन्हे मेहमानों के साथ पहली दिवाली मनाएंगे।

यति सिंह
दीपिका और रणवीर के लिए इस साल की दिवाली बेहद खास है। दोनों अपनी बेटियों दुआ और देवी के साथ दिवाली मनाएंगे। घर में आई नन्ही देवी के साथ यह उनकी पहली दिवाली होगी।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की फैमिली में इस साल एक और नन्हे मेहमान का वेलकम हुआ है। अपने बड़े बेटे वायु और छोटे बेटे के साथ यह कपल दिवाली की खुशियां मनाएगा।
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के लिए भी 2026 की दिवाली यादगार रहने वाली है। बेटी के माता-पिता बनने के बाद दोनों पहली बार उसके साथ रोशनी का त्योहार सेलिब्रेट करेंगे।
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के लिए भी यह दिवाली बेहद खास होगी। बेटे के जन्म के बाद करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा पहली बार अपने नन्हे राजकुमार के साथ दिवाली मनाएंगे।
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर इस साल जुड़वां बच्चों की किलकारियां गूंजी हैं। दोनों अपने नन्हे बेटों के साथ पहली बार दिवाली का त्योहार मनाएंगे।
'कबूल है' फेम सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी की बेटी सहर भी इस साल पहली दिवाली मनाएगी। बेटी के आने के बाद कपल के लिए त्योहार की खुशियां और भी खास हो गई हैं।
टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा के घर भी इस साल बेटी आई है। नन्ही परी के साथ दोनों पहली बार दिवाली की रौनक और त्योहार की खुशियां साझा करेंगे।
संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी के लिए यह दिवाली बेहद खास है। लंबे इंतजार और मुश्किलों के बाद सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने इस कपल के लिए बेटे और बेटी के साथ पहली दिवाली बेहद भावुक और यादगार होगी।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप