बॉलीवुड की इन दुल्हनों के वेडिंग आउटफिट रहे खास (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
अनुष्का शर्मा ने 2017 में विराट कोहली के साथ इटली में शादी की थी। एक्ट्रेस ने अपनी शादी में सब्यसाची का पेस्टल पिंक लहंगा पहना था। उनका लुक बेहद सादगी भरा और क्लासी नजर आया था। नेचुरल मेकअप और मिनिमल ज्वेलरी ने लुक को खास बनाया।दीपिका पादुकोण ने 2018 में रणवीर सिंह के साथ शादी की थी। कोंकणी शादी में उन्होंने पारंपरिक लाल कांजीवरम साड़ी पहनी। सिंधी शादी में दीपिका भारी कढ़ाई वाले लाल लहंगे में दिखीं। रेड और गोल्ड का यह कॉम्बिनेशन बेहद रॉयल नजर आया। प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में निक जोनस के साथ शादी की थी। हिंदू शादी में उन्होंने सब्यसाची का खूबसूरत लाल लहंगा पहना। क्रिश्चियन सेरेमनी में वह राल्फ लॉरेन के व्हाइट गाउन में दिखीं। दोनों लुक्स में ट्रेडिशन और वेस्टर्न स्टाइल का मेल नजर आया। कैटरीना कैफ ने 2021 में विक्की कौशल के साथ शादी की थी। उन्होंने शादी के लिए ट्रेडिशनल लाल सब्यसाची लहंगा चुना। मटका सिल्क से बने लहंगे में उनका लुक बेहद रॉयल था। कस्टम कलीरों और गोल्ड ज्वेलरी ने लुक को पूरा किया। कियारा आडवाणी ने 2023 में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी की। उन्होंने मनीष मल्होत्रा का खूबसूरत ओम्ब्रे पिंक लहंगा पहना। उनका लहंगा रोमन आर्किटेक्चर से प्रेरित बताया गया था। ग्रीन एमराल्ड ज्वेलरी ने उनके ब्राइडल लुक को खास बनाया।आलिया भट्ट ने 2022 में रणबीर कपूर के साथ शादी की थी। उन्होंने भारी लहंगे की जगह आइवरी-गोल्ड ऑर्गेंजा साड़ी चुनी। उनका ब्राइडल लुक बेहद मिनिमल और एलिगेंट नजर आया। नेचुरल मेकअप और हल्की ज्वेलरी ने खूबसूरती बढ़ाई।