इन सितारों ने शादी के लिए बदला मजहब, बदले नाम! (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

शादी के लिए बदला मजहब, बदले नाम! शर्मिला टैगोर से दीपिका कक्कड़ तक इन सितारों की कहानी

Celebrities Converted To Islam: बॉलीवुड की कई फेमस एक्ट्रेसेस ने प्यार और शादी के लिए अपना धर्म बदलकर इस्लाम अपनाया। शर्मिला टैगोर से लेकर दीपिका कक्कर तक के इन फैसलों ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

यति सिंह
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी की लव स्टोरी अपने दौर में काफी चर्चित रही थी। नवाब पटौदी से निकाह करने के लिए शर्मिला टैगोर ने इस्लाम स्वीकार किया था। धर्म परिवर्तन के बाद उनका नाम आयशा सुल्ताना रखा गया था।
पटौदी परिवार में धर्म परिवर्तन की कहानी केवल शर्मिला टैगोर तक सीमित नहीं रही। जब नवाब पटौदी के बेटे सैफ अली खान ने अपने से उम्र में बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी करने का फैसला किया, तब अमृता ने भी सिख धर्म छोड़कर इस्लाम अपना लिया था।
इसके अलावा 70 और 80 के दशक की फेमस एक्ट्रेस आयशा जुल्का ने भी समीर वाशी से निकाह के दौरान इस्लाम धर्म स्वीकार किया था, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली थी।
छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कर ने अपने सह-कलाकार शोएब इब्राहिम से शादी रचाने से पहले इस्लाम धर्म अपना लिया था। निकाह के समय उनका नाम फातिमा रखा गया था, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी।
वहीं दूसरी ओर मॉडल और एक्ट्रेस राखी सावंत ने भी आदिल खान दुर्रानी से शादी के दौरान इस्लाम कबूल कर अपना नाम फातिमा रखा था। हालांकि राखी की यह शादी बहुत कम समय में ही विवादों और कानूनी लड़ाइयों के बीच खत्म हो गई।
फेमस एक्टर और मॉडल विवियन डिसेना ने भी एक मिस्र की पत्रकार से निकाह करने के बाद इस्लाम कबूल कर लिया था। इन सभी सितारों के फैसलों ने अपने-अपने दौर में प्रशंसकों और मीडिया के बीच भारी हलचल पैदा की थी।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

सिलाई के नाम पर लाए, जबरन कराया रैंप वॉक...पूर्व माओवादी महिलाओं का बड़ा दावा, रायपुर फैशन शो पर मचा बवाल!

Ram Mandir Donation Case: सुप्रीम कोर्ट ने SIT की स्टेटस रिपोर्ट सार्वजनिक करने से किया इनकार

IBPS CSA Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, 21 अगस्त तक करें आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने जनरल धीरज सेठ को सौंपी जनरल की मानद रैंक, दशकों पुरानी परंपरा जारी