सोहा अली खान फोटो.सोशल मीडिया
फोटो

Blueberry Oats: सोहा अली खान के प्रोटीन से भरपूर नाश्ते से लें हेल्दी स्नैक की प्रेरणा, ये 6 चीजें भी हैं पसंद

Protein Rich Snacks: वर्कआउट और व्यस्त दिनचर्या के बीच सही स्नैकिंग शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देती है। सोहा अली खान की पसंदीदा ब्लूबेरी ओट्स के अलावा इन 5 फूड आइटम को भी अपनी डाइट में शामिल करें।

रीता राय सागर
ब्लूबेरी ओट्स- ओट्स और ब्लूबेरी का यह मिक्स स्वादिष्ट होने के साथ फाइबर से भरपूर है। इसमें दूध, दही या अन्य प्रोटीन स्रोत को मिलाकर इसे सुबह के नाश्ते या वर्कआउट के बाद के भोजन के रूप में लिया जा सकता है।
दही और फल- सादा दही प्रोटीन का अच्छा स्रोत है और इसे ताजे फलों के साथ मिलाकर स्वादिष्ट स्नैक बनाया जा सकता है। चाहें तो इसमें थोड़े सीड्स भी ऐड किए जा सकते हैं।
पनीर- पनीर को छोटे टुकड़ों में काटकर मसालों के साथ खाएं या सब्जियों के साथ लें। यह खासकर वेजिटेरियन लोगों के लिए प्रोटीन बढ़ाने का आसान तरीका है।
ग्रीन टी- शाम की हल्की भूख या भोजन के बीच ग्रीन टी एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर एक आसान ड्रिंक है। इसमें कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, लेकिन इसे प्रोटीन स्रोत नहीं माना जाता। बेहतर पोषण के लिए इसे मुट्ठीभर मेवों या किसी प्रोटीन रिच स्नैक के साथ लिया जा सकता है।
बादाम और दूसरे मेवे- बादाम जैसे मेवों में प्रोटीन के साथ-साथ हेल्दी फैट भी होता है। मुट्ठीभर मेवे शाम की भूख को संभालने के लिए आसान स्नैक आइडिया हैं।
भुने हुए चने- हल्की भूख लगने पर भुना चना एक आसान और पौष्टिक विकल्प है। इसमें प्रोटीन और फाइबर दोनों मिलते हैं, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है।

CJP Protest LIVE: आप सब कुछ नहीं रोक सकते, दिल्ली में मेट्रो-ट्रेन की पाबंदियों पर SC की टिप्पणी

Bypoll Results 2026 Live: बंगाल-असम में BJP तो तमिलनाडु में TVK ने मारी बाजी, देखें ताजा अपडेट

कौन हैं नवी पिल्लै, जिन्हें मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार? भारत से भी है कनेक्शन

मुंबई से दिल्ली जाने वाले सावधान! CJP के प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द व री-शेड्यूल, देखें लिस्ट

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार सूरज ढलने के बाद क्यों हुआ? बेटे मल्हार पाटेकर ने बताई वजह