लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का रोड शो (फोटो सोर्स- IANS) 
फोटो

लखनऊ रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, BJP अध्यक्ष के स्वागत में पहुंचा मुस्लिम समुदाय, तस्वीरों में देखें- PHOTOS

Nitin Naveen Lucknow Roadshow: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के लखनऊ रोड शो में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। 18 किमी रोड शो में भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन किया।

अमन मौर्या
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक करीब 18 किलोमीटर लंबे रोड शो में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखा।
रोड शो में विभिन्न समुदायों की भागीदारी भी देखने को मिली। बड़ी संख्या में बुर्का पहने मुस्लिम महिलाएं और टोपी पहने मुस्लिम पुरुष स्वागत कार्यक्रमों में शामिल हुए। आलमबाग क्षेत्र में ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों, चर्च के पादरियों और ननों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी उनके साथ रथ पर मौजूद रहे। एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक 18 किलोमीटर लंबे मार्ग पर दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा।
भाजपा के लिए यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में हुए प्रदर्शन की समीक्षा के साथ 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने में जुटी है। संगठन की प्राथमिकता बूथ स्तर तक नेटवर्क मजबूत करना, सामाजिक समीकरणों को साधना और चुनावी रणनीति को धार देना है।
ढोल-नगाड़ों की गूंज, 'जय श्रीराम' और भाजपा के समर्थन में लगाए जा रहे नारों के बीच बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रथ के आगे-आगे पैदल चलते रहे। कई स्थानों पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां