रणवीर सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
1. बिट्टू शर्मा-बैंड बाजा बारात: रणवीर सिंह ने जब साल 2010 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, तो उनकी पहली फिल्म बैंड बाजा बारात ने दर्शकों को हैरान कर दिया। उन्होंने एक बिंदास और महत्वाकांक्षी लड़के की भूमिका निभाकर अपने शानदार करियर की शुरुआत की थी। 2. राम-गोलियों की रासलीला राम-लीला: साल 2013 में आई फिल्म गोलियों की लीला राम-लीला में दीपिका और रणवीर की जोड़ी ने बड़े पर्दे पर खूब कहर मचाया। रणवीर की एक्टिंग, मस्ती, जुनून और गहरे रोमांस को दर्शकों ने खूब पसंद किया। 3. बाजीराव-बाजीराव मस्तानी: लेकिन रणवीर सिंह के करियर में सबसे बड़ा बदलाव तब आया जब उन्होंने साल 2015 एक महान मराठा योद्धा की भूमिका निभाई थी। इस रोल के लिए उन्होंने अपनी पूरी बॉडी लैंग्वेज और आवाज़ को बदल दिया, जिसने उनके साहस और स्वाभिमान को हमेशा के लिए यादगार बना दिया। 4. अलाउद्दीन खिलजी-पद्मावत: साल 2018 में रणवीर सिंह ने लीक से हटकर एक ऐसा खौफनाक और नकारात्मक किरदार निभाया, जो आज बॉलीवुड के सबसे बड़े खलनायकों में गिना जाता है। उनके गुस्से और डायलॉग डिलीवरी ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। 5. संग्राम 'सिम्बा'-सिम्बा: साल 2018 में कमर्शियल सिनेमा के शौकीनों के लिए उन्होंने एक ऐसे पुलिस अधिकारी का रोल किया, जिसमें एक्शन, कॉमेडी और इमोशंस का लाजवाब मेल था। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस ने सिनेमाघरों में खूब तालियां बटोरीं। 6. कपिल देव- 83: रणवीर सिंह ने साल 2021 में आई फिल्म 83 में कपिल देव के इस किरदार के लिए खिलाड़ी के हाव-भाव, चलने के अंदाज़ और आवाज़ को इतनी बारीकी से अपनाया कि दर्शकों को लगा जैसे वे सचमुच उसी सुनहरे दौर को देख रहे हैं। 7. हमज़ा-धुरंधर: साल 2025 में उन्होंने सिनेमा की दुनिया में एक नया धमाका किया। एक बड़े एक्शन और गहरी भावनाओं वाले किरदार के साथ उन्होंने अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से तहलका मचा दिया, जो जल्द ही सिनेमा का सबसे चर्चित नाम बन गया। 8. जसकीरत सिंह रंगी-धुरंधर: द रिवेंज: साल 2026 में धुरंधर फिल्म के अगले हिस्से में उन्होंने दो अलग और एक-दूसरे से जुड़े पहलुओं को पर्दे पर पेश किया। गुस्से, इमोशन और हीरोइज़्म के बीच जिस सहजता से उन्होंने एक्टिंग का रंग बदला, उसने यह पूरी तरह साबित कर दिया कि वह क्यों आज के दौर के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं।