फोटो

बर्थडे स्पेशल : इस वजह से विवादों में आईं थीं मोना सिंह

मुंबई. टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मोना सिंह आज अपना 39 वां जन्मदिन मना रही हैं। मोना सिंह टीवी के कई सीरियल्स और रियलिटी शोज में नज़र आ चुकी हैं। मोना सिंह ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से कई लोगों का दिल जीता है। तो आइये आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं मोना सिंह के बारे में कुछ खास बातें..

काजल चोपड़े
मोना सिंह का जन्म 8 अक्तूबर 1981 को चंडीगढ़ के पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता एक आर्मी ऑफिसर थे।
मोना ने अपने एक्टिंग की शुरुआत टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से की थी।
मोना इस शो में जस्सी के किरदार में नज़र आई थी। इस शो से वह काफी पॉपुलर हो गई थीं।
इसके बाद मोना 'क्या हुआ तेरे वादा', 'प्यार को हो जाने दो' और 'कवच-काली शक्तियों से' सहित कई टीवी सीरियल्स में नज़र आईं।
टीवी सीरियल्स के अलावा मोना कई रियलिटी शोज़ का भी हिस्सा रही हैं। वह डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' सीजन एक की विजेता भी हैं।
मोना 10 से ज़्यादा रियलिटी शोज़  का हिस्सा रह चुकी हैं।
मोना सिंह ने टीवी के अलावा फिल्मों में भी काम किया हैं। वह आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' में नज़र आई थीं।
साल 2009 में रिलीज़ हुई '3 इडियट्स' में मोना ने करीना कपूर की बड़ी बहन के किरदार में नज़र आई थी। फिल्म में उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया।
इसके बाद मोना सिंह फिल्म 'ऊटपटांग', 'जेड प्लस' और 'अमावस' में नज़र आई थीं।
मोना सिंह फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रह चुकी हैं।
साल 2013 में इंटरनेट पर एक एमएमएस लीक हुआ। जिसमें एक महिला आपत्तिजनक स्थिति में नज़र आ रही थी। 
ऐसा कहा गया था कि क्लिप में नज़र आने वाली महिला मोना सिंह ही हैं। हालांकि मोना का कहना था कि उस क्लिप के साथ छेड़छाड़ की गई थी।वहीं उन्होंने इस बारे में मुंबई पुलिस में केस भी दर्ज कराया था
मोना सिंह ने बीते साल 27 दिसंबर को ब्वॉयफ्रेंड श्याम संग शादी की।

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता

मातोश्री पहुंचीं DMK सांसद कनिमोझी! कांग्रेस से नाराजगी के कारण बदलेगा समीकरण? INDIA एलायंस में हलचल तेज

BRICS Summit: पीएम मोदी और वियतनामी पीएम की बैठक, डिफेंस, स्पेस और 25 बिलियन डॉलर के ट्रेड पर जोर

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक