बिहार का खाना (फोटो.सोशल मीडिया)  
फोटो

Bihar Famous Food: लिट्टी-चोखा से लेकर ठेकुआ तक, बिहार के 10 पारंपरिक व्यंजन जिन्हें एक बार जरूर चखना चाहिए

Famous Food Of Bihar: भारत के नक्शे पर बिहार सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि एक जीवित इतिहास है। राजनीति के साथ ही खानपान भी काफी दिलचस्प और स्वादिष्ट है। रामायण और महाभारत काल से जुड़ा है खानपान का सफर।

रीता राय सागर
मखाना खीर- मखाना खीर वैसे तो त्योहार या व्रत आदि में बनाए जाते हैं, जिसे मखाने, दूध, इलायची और ड्राई फ्रूट्स से बनाया जाता है। बिहार मखाने का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। यह डिश पौष्टिक और कम फैट वाली होती है।
माछ झोर- बिहारी-स्टाइल फिश करी रोहू या कतला मछली से बनाया जाता है। बिहार में मछली को सरसों के दाने और लहसुन वाली करी में सरसों के तेल और हरी मिर्च के साथ पकाया जाता है। मोटे चावल के साथ इसका स्वाद लाजवाब होता है।
मालपुआ- मैदा, दूध और पके हुए केले से बनने वाला यह पारंपरिक व्यंजन खासकर त्योहारों में बनाया जाता है। इसे चाशनी में डुबाया जाता है। रबड़ी के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।
खाजा- खाजा मैदे से बनी एक कुरकुरी और कई लेयर में बनी मिठाई है, जिसे डीप-फ्राई करके चीनी की चाशनी में डुबोया जाता है। यह देसी पफ पेस्ट्री जैसी होती है। यह परतदार मिठाई बिहार की सबसे पुरानी पारंपरिक मिठाइयों में से एक है और शादियों व धार्मिक आयोजनों में जरूर बनाई जाती है।
दाल पीठा- यह डिश बिहार का अपना डंपलिंग है। इसे चावल के आटे से बनाया जाता है, जिसके भीतर मसालेदार पिसी हुई दाल भरी जाती है और फिर इसे भाप में पकाया या उबाला जाता है। यह ग्लूटेन-फ्री और हेल्दी होता है। इसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं।
ठेकुआ- ठेकुआ गेहूं के आटे, गुड़ या चीनी, नारियल और घी से बना एक कुरकुरा और हल्का मीठा कुकीज की तरह होता है, जिसे डीप-फ्राई किया जाता है। यह बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम होता है और इसकी सेल्फ लाइफ भी अच्छी है।
लिट्टी-चोखा- इसमें सरसों का तेल, लहसुन, हरी मिर्च और अजवाइन का स्वाद होता है। इसे पारंपरिक रूप से कोयले या गोबर के उपलों पर पकाया जाता है। चोखा एक साइड डिश है जो भुने हुए बैंगन, उबले आलू और टमाटर जैसी सब्जियों को मैश करके और उनमें कच्चा सरसों का तेल, लहसुन और हरी मिर्च मिलाकर बनाई जाती है। यह बिहार का खास और पसंदीदा खाना है।
चना घुघनी- चना घुघनी एक मसालेदार करी है जिसे उबले हुए काले चनों को प्याज़, लहसुन, अदरक और सरसों के तेल में भूनकर बनाया जाता है। इसे अक्सर मुरमुरे, चिवड़ा या पराठे के साथ परोसा जाता है। यह हाई प्रोटीन वाला स्ट्रीट-स्टाइल स्नैक है।
कढ़ी-बड़ी- कढ़ी-बड़ी बेसन के घोल से बनी तली हुई पकौड़ियों को खट्टी दही और बेसन के घोल से धीमी आँच पर पकाया जाता है और अक्सर इसे सादे चावल के साथ परोसा जाता है। बिहारी स्टाइल की यह कढ़ी, नॉर्थ इंडियन कढ़ी के मुकाबले हल्की होती है और इसमें दही का स्वाद ज्यादा आता है। बिहारियों के लिए यह एक कम्फर्ट फूड है।
सत्तू पराठा- सत्तू पराठा एक पौष्टिक पराठा है, जिसे गेहूं के आटे में सत्तू, सरसों का तेल, कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और अचार का मसाला भरकर बनाया जाता है। इसे बेलकर घी के साथ सेंका जाता है। यह प्रोटीन और एनर्जी से भरपूर खाना है जिसे अक्सर नाश्ते या लंच में खाया जाता है।

गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम

Weather Update: दिल्ली-UP से बिहार तक आज फिर होगी बारिश! मौसम विभाग ने 15 राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

‘वॉयस ऑफ हिंद’ आतंकी साजिश केस में NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, चार ISIS आतंकियों को सजा

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी