भाग्यश्री और हिमालय दासानी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
फोटो

दशाश्वमेध घाट पहुंचीं भाग्यश्री, मां गंगा की आरती में हुईं शामिल, बोलीं- 'अद्भुत अनुभव'

Bhagyashree Ganga Aarti in Kashi: सांस्कृतिक और धार्मिक राजधानी काशी में इन दिनों वीआईपी मेहमानों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में बॉलीवुड की बेहद पॉपुलर और दिग्गज एक्ट्रेस भाग्यश्री वाराणसी के प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर नजर आईं। भाग्यश्री ने मां गंगा की आरती में भाग लिया और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

यति सिंह
दशाश्वमेध घाट पर भाग्यश्री ने पूरे विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा का पूजन-अर्चन किया। वहां मौजूद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने भी इस पावन पल में उनके साथ सहभागिता की।
मां गंगा भव्य आरती खत्म होने के बाद घाट पर एक विशेष अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। गंगोत्री सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से संस्था के सचिव दिनेश शंकर दुबे ने अभिनेत्री भाग्यश्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान भाग्यश्री को मां गंगा की महिमा और दशाश्वमेध घाट पर होने वाली इस ऐतिहासिक गंगा आरती की सांस्कृतिक विरासत के बारे में बताया गया जिसे उन्होंने बेहद ध्यान से सुना।
मां गंगा के चरणों में शीश नवाने के बाद भाग्यश्री ने वैश्विक शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने देश और दुनिया में सुख, शांति तथा समृद्धि की कामना करते हुए अपने दिल की बात शेयर की।
मां गंगा की आरती के बाद भाग्यश्री ने कहा कि दशाश्वमेध घाट पर बिताए गए ये पल और गंगा आरती का यह दिव्य दृश्य उनके जीवन के सबसे यादगार अनुभवों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: अमित शाह की चेन्नई में बैठक; राहुल गांधी पंजाब में करेंगे बड़ी बैठक

JPSC-JSSC भर्ती धांधली पर सरकार का बड़ा कदम, 44 परीक्षाएं रद्द, छात्रों के लिए किए 3 बड़े ऐलान, देखें सूची

शेर सब्र करता है... OBC नेताओं से बोले राहुल गांधी, कहा- अधिकार चाहिए; तो सड़क पर उतरना होगा

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड एसटीपी टेंडर मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई