नेटफ्लिक्स पर देखें ये हॉरर मूवीज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
टिन एंड टीना- ये मूवी एक एविल बच्चे पर बेस्ड है। ये बच्चा भूत बनने के बाद एक महिला को परेशान करने लगता है। सुनने में कहानी बहुत ही घिसी-पिटी लग सकती है, लेकिन मूवी देखकर इसके असली खौफ का पता लगेगा। बुलबुल-नेटफ्लिक्स पर मौजूद 1 घंटे 34 मिनट की ये मूवी आपको स्क्रीन से हटने नहीं देगी। तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी ने इस फिल्म में काम किया है। इसकी कहानी बहुत ही भयानक है।डब्बे 5 - 2 घंटे 12 मिनट की ये सीरिज आपको हिलाकर रख देगी। इसके सारे पार्ट्स डरावने सीन्स से भरे हुए हैं। सुपरनैच्युरल हॉरर जॉनर की ये मूवी आपको अकेले बिल्कुल नहीं देखनी चाहिए। खासकर इसे रात में तो बिल्कुल भी अकेले ना देखें। द कंजरिंग 2- इस मूवी के अब तक 2 पार्ट्स रिलीज हो चुके हैं। इन दोनों ही पार्ट्स में इतने डरावने सीन्स हैं, जो आपको खौफ में डाल देंगे। इसे देखने के लिए बहुत बड़ा जिगरा चाहिए। सिस्टर डेथ- ये हॉरर फिल्म एक नन के ऊपर बनी है। इसे अब तक सिर्फ नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज किया गया है। इसकी कहानी बहुत ही ज्यादा डरावनी है। अगर आपका दिल कमजोर है, तो इसे अकेले देखने की हिम्मत बिल्कुल ना करें। स्क्रीम वीआई-सस्पेंस से भरी ये डरावनी भूतिया मूवी आपका दिमाग चकरा कर रख देगी। इसे देखते हुए आप डर का अहसास करेंगे। इसे दोस्तों के साथ देखने का प्लान बनाएं। इसे देखने के बाद आपका वीकेंड मजेदार होने वाला है। द हाउंटिंग ऑफ द हिल हाउस- इस फिल्म में 4-5 भाई-बहनों की कहानी को दिखाया गया है। इस कहानी का पूरा फोकस एक शापित घर पर है। ये सभी भाई-बहन अपने बचपन के इस घर में लौटते हैं और इसके बाद इनके साथ क्या होता है, ये तो आपको मूवी देखकर ही समझ आ जाएगा। हैलोवीन किल्स- खूनी हमले पर बनी ये फिल्म आपका दिल दहला देगी। इस पूरी फिल्म में शैतानी शक्ति को दिखाया गया है। खतरनाक सीन्स से भरी ये मूवी रात में देखने की हिम्मत तो बिल्कुल मत करना।