अयोध्या (सोर्स- फोटो नवभारत लाइव)
फोटो

रामकोट की नित्य परिक्रमा की पहली वर्षगांठ पर उमड़ा आस्था का सैलाब, देखें सवा कोसी परिक्रमा की तस्वीरें

Ayodhya Ramkot Daily Parikrama: अयोध्या में रामकोट की नित्य परिक्रमा के एक वर्ष पूरे होने पर भव्य आयोजन हुआ। हजारों रामभक्तों और संत-महात्माओं ने राम नाम का जयघोष करते हुए सवा कोसी परिक्रमा की।

स्निग्धा श्रीवास्तव
श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र की परिक्रमा से जुड़ी रामकोट की नित्य परिक्रमा के एक वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को भव्य और वृहद स्वरूप दिखाई दिया। वर्षगांठ के अवसर पर हजारों रामभक्तों व संत-महात्माओं ने भगवान राम का जयकारा लगाते हुए सवा कोसी परिक्रमा की।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर समेत रामकोट क्षेत्र के 108 प्रमुख मंदिरों को समाहित करते हुए संत-महात्माओं ने करीब चार किलोमीटर की परिक्रमा 21 अगस्त 2025 से नियमित रूप से शुरू की थी। बीते एक वर्ष से संत और रामभक्त प्रतिदिन सुबह रामकोट की नित्य परिक्रमा करते हैं। परिक्रमा पूरा करने में एक घंटे से भी कम समय लगता है।
पूर्व सदस्य अनिल मिश्रा की अगुवाई में आयोजित परिक्रमा में बड़ी संख्या में संत महात्मा शामिल हुए। राम नाम के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने हनुमानगढ़ी समेत रामकोट क्षेत्र के चारों ओर स्थित मंदिरों की परिक्रमा की।
वर्षगांठ के आयोजन में परिक्रमा को व्यापक स्वरूप दिए जाने के लिए रामभक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला। डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि रामकोट की नित्य परिक्रमा किसी व्यक्ति विशेष का आयोजन नहीं है बल्कि यह रामभक्तों की आस्था और धार्मिक परंपरा से जुड़ी है।

विपक्ष का दोहरा चरित्र बेनकाब! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च पर एकनाथ शिंदे का बड़ा हमला

BJP की राज्यसभा लिस्ट से बढ़ी कैबिनेट फेरबदल की चर्चा, हरदीप पुरी और BL वर्मा की मंत्रिमंडल से होगी छुट्टी?

महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच ACP विवेक भगत प्रमोट, बने एडिशनल DCP

पहले कहा थैंक्यू अब बोले उतनी परफेक्ट नहीं महाराष्ट्र पुलिस, बदले अभिजीत दिपके के सुर, करेंगे PC

Akash Anand BSP Return: आकाश आनंद की बसपा में फिर से वापसी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक