शनि जयंती पर इन चीजों को लाना होता है शुभ (सौ. सोशल मीडिया) 
फोटो

आज शनि जयंती पर इन चीजों को लाना होता हैं शुभ, ढैय्या और साढ़ेसाती का असर होगा कम

अगर आप शनिदेव की कृपा पाना चाहते है तो आपको पूजा-अर्चना करना चाहिए। आज शनि जयंती पर आपको कुछ चीजों के बारे में जानकारी दे रहे है जिन्हें घर पर लाने से शनि की ढैया और साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है।

दीपिका पाल
आज देशभर में शनि जयंती मनाई जा रही है। इस दिन नियम के साथ भगवान शनिदेव की पूजा करने का महत्व होता है। अगर आप शनिदेव की कृपा पाना चाहते है तो आपको पूजा-अर्चना करना चाहिए। आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में जानकारी दे रहे है जिन्हें घर पर लाने से शनि की ढैया और साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है।
नीले फूल- शनि जयंती पर पूजा के दौरान भगवान शनिदेव को नीले फूल चढ़ाने का महत्व होता है। इसके लिए आप फूल चढ़ाते है तो, करियर में आ रही समस्या का समाधान होता है। इसके साथ ही फूल अर्पित करने से आपके व्यापार में भी कुशलता आती है।
नारियल- वैसे तो पूजा के दौरान श्रीफल या नारियल चढ़ाया जाता है लेकिन शनि जयंती पर इसका विशेष महत्व होता है। शनि जयंती के मौके पर आप जटा वाला नारियल घर लेकर आएं, ऐसा करने से जीवन में कुशलता आती है और जीवन की सारी परेशानियों का हल होता है।
काला तिल- शनि जयंती के मौके पर आप शनिदेव को काली तिल अर्पित कर सकते है। कहते हैं कि, शनिदेव को यह चीज पसंद होती है इसे अर्पित करने से ग्रह दोष और कई समस्याओं से छुटकारा मिलने लगता है।
काली उड़द- शनि जयंती के मौके पर काली उड़द घर लेकर आना चाहिए। कहते हैं कि, शनि जयंती के दिन अगर काली उड़द घर पर लाई जाए और शनि देव को अर्पित की जाए आपको कई मामलों में शुभ परिणाम मिलते है।
सरसों का तेल- आज शनि जयंती के मौके पर सरसों का तेल अर्पित करना चाहिए। सरसों का तेल काल औक कष्ट के निवारण के लिए होता है। आप सरसों का तेल घर पर लाया जाए या फिर लोहे की वस्तु खरीदी जाए तो शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
शमी के पत्ते -शनि जयंती के दिन अगर शमी के पत्ते को भगवान शनिदेव को अर्पित करते है। इसके प्रभाव से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। धन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...