एआर रहमान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

एआर रहमान के 5 गाने जिन पर मचा बवाल, रामायण के मंगल रंग से जय हो तक विवादों में रहे ये म्यूजिक ट्रैक

AR Rahman Controversial Songs: एआर रहमान ने भारतीय म्यूजिक को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। उनके गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं, लेकिन उनके कुछ म्यूजिक प्रोजेक्ट्स हमेशा विवादों में रहे।

यति सिंह
एआर रहमान की कंपोजिशन 'मंगल रंग' 25 अक्टूबर 2026 में रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का मुद्दा बन गया। 'मंगल रंग' गाने में भगवान राम और माता सीता के विवाह समारोह दिखाया गया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसकी धुन में कव्वाली और सूफी संगीत जैसी शैली होने पर सवाल उठाए।
फिल्म 'पिप्पा' में एआर रहमान ने बंगाली कवि काजी नजरुल इस्लाम के फेमस देशभक्ति गीत 'करार ओई लौहो कोपाट' का नया गाना तैयार किया था। नवंबर 2023 में रिलीज हुए इस वर्जन में मूल धुन और संगीत की परजेंटेशन में बदलाव किए गए, जिससे बंगाली संगीत प्रेमियों के एक वर्ग ने नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि नए संगीत में मूल गीत की ऐतिहासिक पहचान और भावनात्मक प्रभाव कम हो गया।
फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2' के सॉन्ग 'वीरा राजा वीरा' को लेकर एआर रहमान पर शास्त्रीय गायक उस्ताद फैयाज वसीफुद्दीन डागर ने आरोप लगाया कि गाने की म्यूजिक रचना उनके परिवार के जूनियर डागर बंधुओं की 'शिव स्तुति' से मिलती है। हालांकि सितंबर 2025 में दिल्ली हाई कोर्ट की खंडपीठ ने एआर रहमान की अपील स्वीकार करते हुए उस अंतरिम आदेश को रद्द कर दिया।
साल 1992 में आई फिल्म 'रोजा' का गाना 'पुधु वेल्लई मजहै', जिसे हिंदी में 'ये हसीन वादियां' के नाम से भी जाना जाता है, एआर रहमान की पॉपुलर कंपोजिशन में शामिल है। जनवरी 2026 में सोशल मीडिया पर इस गाने की धुन की तुलना ग्रीक संगीतकार यान्नी के 1989 के इंस्ट्रूमेंटल ट्रैक 'क्वाइट मैन' से की गई।
फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के गाने 'जय हो' ने एआर रहमान को ग्लोबल लेवल पर बड़ी पहचान दिलाई और इस गाने के लिए उन्हें ऑस्कर भी मिला। अप्रैल 2024 में फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा की एक टिप्पणी के बाद गाने की कंपोजिशन को लेकर बहस शुरू हुई। वर्मा ने दावा किया था कि गाने की धुन बनाने में गायक सुखविंदर सिंह की भूमिका थी।

अनंत सिंह की पत्नी से छिना राज्य मंत्री का दर्जा, सरकारी बंगला भी खाली करने का नोटिस

व्यापारी बोले होगा 10 हजार करोड़ का घाटा तो राहुल बोले कर देंगे 30 सेकेंड में रैली खत्म, रख दी एक शर्त

महाराष्ट्र SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, मतदाता सूची की कथित गड़बड़ियों पर 5 नवंबर को सुनवाई

सपा का नाम बदलकर समाजवादी यादव परिवार कर ले अखिलेश, कैराना में जमकर बरसे ओवैसी; यूपी की सियासत में मचा घमासान

यह खरगे की नहीं, राहुल की भाषा है, मल्लिकार्जुन के बयान पर संबित पात्रा का पलटवार, BJP-कांग्रेस में छिड़ी बहस