अनंत अंबानी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
फोटो

भगवान वेंकटेश्वर के दरबार पहुंचे अनंत अंबानी, मुंडन के बाद मंदिर को दी 25 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात- PHOTOS

Anant Ambani Tirumala Visit: अनंत अंबानी ने तिरुमला में मुंडन कर भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 27.5 करोड़ रुपये की 25 इलेक्ट्रिक बसें दान करने का ऐलान किया।

अमन मौर्या
रिलायंस इंडस्ट्रीज मालिक मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी एक बार फिर अपने सामाजिक जिम्मेदारी और धार्मिक आस्था को लेकर सुर्खियों में हैं। 28 जून, 2026 को अनंत ने आंध्र प्रदेश स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक मुंडन भी कराया। साथ ही तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के लिए कई घोषणाएं की।
भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में हर साल लाखों भक्त केशदान के लिए आते हैं। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इसी बीच अनंत अंबानी मंदिर पहुंचकर अपना मुंडन संस्कार कराया। केश दान को हिंदू धर्म में विनम्रता अपनाने, अहंकार त्यागने और खुद को भगवान के प्रति समर्पिण का प्रतीक माना जाता है।
भगवान के दर्शन करने के बाद अनंत अंबानी ने यहां आने वाले लाखों-करोड़ं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़ी घोषणा की है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की तरफ से उन्होंने करीब 27.5 करोड़ रुपए लागत की 25 इलेक्ट्रिक बसें मंदिर समिति को देने का ऐलान किया। इन बसों से तिरुमला की पहाड़ियों में भक्तों का आवागमन पर्यावरण के अनुकूल के साथ-साथ और अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।
इसके साथ ही उनकी कंपनी वाहनों को संचालित करने के लिए 50 ड्राइवरों के वेतन सहित अन्य खर्चे भी उठाएगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज इन इलेक्ट्रिक बसों के संचालन हेतु आवश्यक ईवी चार्जिंग स्टेशन विकसित करने में सहयोग करेगी।
इस दौरान अनंत ने मंदिर के हाथियों को अपने हाथों से भोजन खिलाया। उनका यह दृश्य आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। अनंत की यह यात्रा पशु कल्याण, पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा की दिशा में बड़े संदेश दे गई। पूरे धार्मिक अनुष्ठान होने के बाद मंदिर परिसर में स्थित रंगनायकुलम मंडपम में विद्वानों ने अनंत अंबानी को पारंपरिक वेद आशीर्वचन भेंट किया।
मंदिर प्रशासन ने अनंत को श्रीवारी तीर्थ प्रसाद भेंट किया और उनको सम्मान देते हुए पारंपरिक रेशमी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मंदिर द्वारा यह सम्मान केवल विशिष्ट श्रद्धालुओं और अतिथियों को ही प्रदान किया जाता है।

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट