सलमान खान और माधुरी दीक्षित (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
माधुरी दीक्षित कई डांस रियलिटी शोज जज कर चुकी हैं। वह ‘नच बलिए’ और ‘झलक दिखला जा’ का हिस्सा रही हैं। ‘डांस दीवाने’ में भी जज के तौर पर नजर आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें प्रति एपिसोड करीब 1 करोड़ रुपये मिलते हैं। टीवी पर उनकी मौजूदगी शो की खास पहचान बन चुकी है।अमिताभ बच्चन लंबे समय से ‘कौन बनेगा करोड़पति’ होस्ट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले सीजन में उन्हें 25 लाख रुपये प्रति एपिसोड मिलते थे।
समय के साथ उनकी फीस में काफी बढ़ोतरी हुई। अब उनकी फीस करीब 3.5 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड बताई जाती है। ‘केबीसी’ से अमिताभ की खास पहचान जुड़ी हुई है।मलाइका अरोड़ा कई डांस रियलिटी शोज में जज रह चुकी हैं। वह ‘झलक दिखला जा’ जैसे शोज का हिस्सा बनीं। उनके डांस और ग्लैमरस अंदाज को दर्शक पसंद करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह करीब 8.5 लाख रुपये प्रति एपिसोड चार्ज करती हैं। टीवी पर मलाइका की अपनी अलग पहचान है।सलमान खान ‘बिग बॉस’ के सबसे चर्चित होस्ट में शामिल हैं। वह लंबे समय से शो के कई सीजन होस्ट कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी फीस करीब 200 करोड़ रुपये बताई जाती है। इस हिसाब से प्रति एपिसोड उनकी कमाई करीब 8.5 करोड़ रुपये बताई जाती है। ‘बिग बॉस’ के साथ सलमान का नाम लंबे समय से जुड़ा है।शिल्पा शेट्टी फिल्मों के साथ टीवी रियलिटी शोज में भी नजर आती हैं। वह ‘सुपर डांसर’ जैसे डांस शो को जज कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी फीस करोड़ों में बताई जाती है। रिपोर्ट्स में ‘सुपर डांसर’ के लिए करीब 14 करोड़ रुपये की फीस का दावा है। टीवी पर शिल्पा की जज के तौर पर काफी लोकप्रियता है।