अल्लू अर्जुन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
अल्लू अर्जुन ने इस बार दिवाली का त्योहार हैदराबाद स्थित अपनी फैमिली के साथ मनाया। इस मौके पर उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी, बेटे अयान और बेटी अरहा भी साथ नजर आए। एक्टर अल्लू अर्जुन ने पारंपरिक अंदाज में त्योहार मनाया और परिवार के साथ खुशियों के पल बिताए।अल्लू अर्जुन अपने पिता अल्लू अरविंद के फिल्मी प्रोजेक्ट को सपोर्ट करने भी पहुंचे। वह 'आकाशम लो ओका तारा' के प्रमोशनल इवेंट में मौजूद रहे। इस फिल्म को अल्लू अर्जुन के पिता की कंपनी गीता आर्ट्स प्रस्तुत कर रही है। अल्लू अर्जुन के लिए सबसे खास मौका उनकी बेटी अरहा का 10वां बर्थडे रहा। एक्टर ने इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए फैमिली के साथ छुट्टियां बिताने का प्लान बनाया। काम में बिजी रहने के कारण उन्होंने बेटी के जन्मदिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया।अरहा के जन्मदिन के मौके पर अल्लू अर्जुन अपने पूरी फैमिली के साथ श्रीलंका की ट्रिप पर गए। इस दौरान उन्होंने पत्नी स्नेहा और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। फैमिली के साथ यह वैकेशन अल्लू अर्जुन के लिए शूटिंग के बिजी शेड्यूल के बीच सुकून भरा ब्रेक बन गई। अल्लू अर्जुन इन दिनों डायरेक्टर एटली की फिल्म 'राका' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म राका में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। बड़े स्तर पर बन रही इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं और अल्लू अर्जुन का यह ब्रेक इसी प्रोजेक्ट की शूटिंग के बीच मिला है।