आलिया भट्ट और रणबीर कपूर  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने नए घर में की गणपति पूजा, नन्ही राहा ने अपने हाथों से बनाया बप्पा का स्केच

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Ganpati Celebration: आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर और परिवार के साथ गणपति उत्सव मनाया और इसकी झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कीं। तस्वीरों में नन्ही राहा ने बप्पा का स्केच बनाया।

सोनाली झा
आलिया भट्ट ने परिवार के साथ गणपति उत्सव मनाया। इस खास मौके की प्यारी तस्वीरें उन्होंने शेयर कीं। आलिया और रणबीर कपूर अपने नए आशियाने में बप्पा की पूजा करते नजर आए। तस्वीरों में पूरा परिवार साथ दिखाई दिया।
आलिया की पोस्ट में मायके और ससुराल दोनों परिवार नजर आए। एक तस्वीर में वह बहन शाहीन भट्ट के साथ पोज देती दिखीं। वहीं, दूसरी तस्वीर में मां सोनी राजदान भी नजर आईं। पूरे परिवार का साथ फैंस को काफी पसंद आया।
आलिया भट्ट पति रणबीर और सास नीतू सिंह के साथ आरती करती दिखीं। तीनों ने मिलकर बप्पा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान आलिया ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आईं। परिवार की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं।
गणपति सेलिब्रेशन में सबसे ज्यादा ध्यान राहा की क्रिएटिविटी ने खींचा। नन्ही राहा ने अपने हाथों से बप्पा का प्यारा स्केच बनाया। आलिया ने बेटी की इस मासूम कोशिश की झलक फैंस को दिखाई। राहा ने इस दौरान येलो घाघरा-चोली पहनी थी।
आलिया ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि गणपती बाप्पा मोरया। पोस्ट में राहा का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। फिर भी उनकी क्यूट क्रिएटिविटी ने फैंस का ध्यान खींच लिया। आलिया की पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
इससे पहले आलिया और रणबीर के गणपति विसर्जन का वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो में रणबीर गोद में बप्पा को लिए नजर आए थे। वहीं आलिया ने बेटी राहा को अपनी गोद में उठाया था। पूरे परिवार का ट्रेडिशनल अंदाज बेहद प्यारा लग रहा था।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में एक साथ स्क्रीन पर नजर आने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल भी नजर आने वाली हैं। आलिया द्वारा निर्मित यंग एडल्ट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म जो अमेज़न प्राइम वीडियो पर आ रही है।

प्रभु श्रीराम पर धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, प्रमाण के साथ बोले-राम जी के थे 5 पिता; भड़के अखिलेश यादव

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह