ऐश्वर्या राय बच्चन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

पेरिस फैशन वीक से कांस तक ऐश्वर्या राय के सबसे वायरल लुक्स, जब ब्लैक वेलवेट गाउन में लगीं हुस्न की मल्लिका

Aishwarya Rai Viral Looks: अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन के पेरिस फैशन वीक और कांस फिल्म फेस्टिवल के सबसे फेमस और वायरल लुक्स की एक झलक।

यति सिंह
पेरिस फैशन वीक के दौरान ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरती से हर किसी को हैरान कर दिया। उन्होंने डिजाइनर यारा शोमेकर का तैयार किया हुआ कस्टम-मेड ब्लैक वेलवेट गाउन पहना था। इस गाउन के साथ क्रिस्टल-एम्बेलिश्ड ड्रामेटिक केप, सिर पर डायमंड टियारा और बरगंडी-रेड बालों का कॉम्बिनेशन बेहद शानदार लग रहा था।
इसके अलावा फेमस भारतीय डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की बनाई कस्टम ब्लैक वेलवेट शेरवानी में भी उनका रॉयल अंदाज देखने को मिला। डायमंड-स्टडेड एम्ब्रॉयडरी और नौलखा हार जैसी बारीक डिटेलिंग वाली इस शेरवानी ने सोशल मीडिया पर खूब तारीफ बटोरी।
ऐश्वर्या के ग्लैमरस लुक में फाल्गुनी शैन पीक का शिमरिंग गोल्डन क्रिस्टल गाउन भी शामिल रहा। इस गाउन के साथ लगी मैसिव शीयर केप ट्रेल ने रैंप पर उनकी वॉक को बेहद ग्रेसफुल और एलिगेंट बना दिया था।
पारंपरिक गाउंस से हटकर जब वह कांस के मंच पर एवांट-गार्डे व्हाइट पैंटसूट में दिखाई दीं, तो सब हैरान रह गए। स्ट्रक्चर्ड प्लंजिंग ब्लेज़र और शार्पली टेलर्ड ट्राउज़र वाले इस पावरफुल और स्टाइलिश लुक ने साबित कर दिया कि वह हर तरह के फैशन को बेहद सहजता से अपना सकती हैं।
कांस में उनका बेबी पिंक गाउन वाला लुक भी काफी पसंद किया गया। हार्ट-शेप्ड फिटेड सिल्क सिल्हूट और फ्लोइंग शिफॉन केप वाले इस कस्टम गाउन पर बनी फ्लोरल एम्बेलिश्ड डिटेलिंग उन्हें बेहद सॉफ्ट और क्लासी लुक दे रही थी।
इसके साथ ही टोनी वॉर्ड कॉउचर का बीडेड गाउन भी उनके सबसे फेमस लुक्स में से एक रहा। लगभग 7000 मोतियों और बेहतरीन सिल्क से तैयार इस पोशाक में ऐश्वर्या की बारीक कारीगरी और शाही आत्मविश्वास देखते ही बनता था। उनके इन सभी लुक्स ने फैशन जगत में एक नया पैमाना तय किया है।

क्या CEC अकेले ले सकते हैं बड़े फैसले? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द, UP पर 10 लाख जुर्माना

दिल्ली के इंदिरा भवन में CWC की बैठक, CEC को 'मोदी सरकार की कठपुतली' कहा; इस्तीफे की मांग की

भारत को मिला अफगानिस्तान का नया रास्ता, 730 किमी चाबहार-जहेदान रेल लिंक पूरा, 3-4 महीने में दौड़ेगी ट्रेन

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान