स्नैक्स फोटो.सोशल मीडिया
फोटो

Air Fryer Snacks: शाम की भूख के लिए बनाएं ये 8 क्रिस्पी स्नैक्स, कम तेल में स्वाद और सेहत दोनों

Air Fryer Recipes: शाम की भूख के लिए कुछ क्रिस्पी और टेस्टी खाने का मन हो तो हर बार तली-भुनी चीजों की बजाय एयर फ्रायर में कम तेल में घर पर आसानी से बनने वाले स्नैक्स लिए जा सकते हैं।

रीता राय सागर
पनीर के टुकड़ों को दही और मसालों में मेरिनेट करके एयर फ्रायर में पकाएं। शाम के स्नैक के लिए यह स्वादिष्ट और प्रोटीन वाला ऑप्शन है।
उबले आलू, मसाले और थोड़ा कॉर्नफ्लोर मिलाकर टिक्की तैयार करें। ऊपर से तेल की ब्रशिंग करके एयर फ्रायर में सेंकने पर बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट टिक्की तैयार हो जाएगी। इसे गरमागरम हरी चटनी के साथ सर्व करें।
स्वीट कॉर्न, चीज और मसालों के मिलाकर छोटे बाइट्स तैयार करें और एयर फ्रायर में क्रिस्पी होने तक पकाएं। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा।
ब्रेड स्लाइस पर पिज्जा सॉस, सब्जियां और चीज डालकर एयर फ्रायर में कुछ मिनट पकाएं। कम समय में शाम का आसान स्नैक तैयार हो जाएगा।
मखाने को मसालों के साथ हल्का कोट करके एयर फ्रायर में रोस्ट करें। कुरकुरा और बेहद हेल्दी स्नैक मिनटों में तैयार हो जाएगा।
शकरकंद को पतले टुकड़ों में काटकर मसालों के साथ एयर फ्रायर में पकाएं। इससे शाम की छोटी-छोटी क्रेविंग को एक अलग पोषण से भरपूर स्वाद मिल जाएगा।
गाजर, मटर, स्वीट कॉर्न और दूसरी सब्जियों से घर पर वेज नगेट्स तैयार किए जा सकते हैं। एयर फ्रायर में इन्हें बाहर से क्रिस्पी होने तक पकाएं।
बची हुई पकी दाल को मसालों और बेसन के साथ मिलाकर छोटे बाइट्स बनाएं और एयर फ्रायर में सेंकें। बची हुई दाल को नए स्नैक में बदलने का आसान तरीका है।

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

बीजेपी के निशाने पर इंडिया ब्लॉक का मार्च, संबित पात्रा ने कहा- अराजकता फैला रही है कांग्रेस

इंडिया गठबंधन का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रण! इस्तीफे की मांग के साथ निर्वाचन सदन पर हल्ला-बोल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार और यूपी तक बदलेगा मौसम, 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी की चेतावनी

फॉर्म 6 पर नहीं थम रही तकरार! राहुल गांधी के नए दावों का ECI ने किया फैक्ट-चेक, खुलासे के बाद नहीं आया जवाब