आमिर खान और गौरी स्प्रैट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
फोटो

Aamir Khan Wedding Pics: नई दुल्हन संग झूमे आमिर खान, किस कर लुटाया प्यार, Inside Photos आईं सामने

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Photos: सिल्वर स्क्रीन पर अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले आमिर खान गौरी स्प्रैट के साथ सादगी भरे अंदाज में शादी कर ली। जैसे ही शादी की तस्वीरें सामने आईं, हर कोई इस नए सफर के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है।

यति सिंह
1. आमिर खान ने किसी बेहद भव्य आयोजन के बजाय बेहद सादगी भरा रास्ता चुना। उन्होंने और गौरी स्प्रैट ने अपने घर पर ही कोर्ट मैरिज करने का फैसला किया। मैरिज पेपर्स पर दस्तखत करने के बाद दोनों के चेहरे पर एक नई शुरुआत की खुशी साफ देखी जा सकती थी।
2. शादी के दौरान आमिर खान ने पारंपरिक पहनावे को तरजीह दी। वे सफेद रंग के बेहद साधारण और गरिमापूर्ण धोती-कुर्ते में नजर आए, जबकि उनकी गौरी स्प्रैट ने ऑफ-व्हाइट और बेज रंग के नेट वाले लहंगे में सबका ध्यान खींचा।
3. शादी के आधिकारिक कागजातों पर साइन करने के तुरंत बाद आमिर ने अपनी नई दुल्हन के हाथ पर प्यार से एक छोटा सा किस भी किया, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।
4. शादी समारोह में केवल बेहद करीबी लोगों को ही बुलाया गया था। इस खुशी के मौके पर आमिर खान के तीनों बच्चे अपने पिता का हौसला बढ़ाने और उन्हें बधाई देने पहुंचे थे।
5. आमिर और गौरी ने मेहमानों के सामने म्यूजिक पर जमकर पैर थिरकाए और एक-दूसरे के साथ बेहद भावुक होकर डांस किया। इस जश्न में फिल्म जगत से जुड़े उनके कुछ बेहद करीबी दोस्त भी शामिल हुए।
6. फिल्मी दुनिया में मिस्टर परफेक्टनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान ने अपनी पहले पत्नियों के साथ हमेशा दोस्ताना रिश्ता बनाए रखते हैं। अब 61 वर्ष की उम्र में गौरी को अपना हमसफर बनाकर उन्होंने जिंदगी की एक नया अध्याय खोल दिया है।
7. यह बात किसी से छिपी नहीं है कि आमिर खान की जिंदगी की यह तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने साल 1986 में रीना दत्ता से पहली शादी की थी। रीना से अलग होने के बाद उन्होंने साल 2005 में किरण राव से दूसरी शादी की थी।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह