72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2026 (सौ. @PIBAhmedabad)
भूल भूलैया में रूह बाबा बनकर दर्शकों को डराने और हंसाने वाले एक्टर कार्तिक आर्यन को फिल्म चंदू चैंपियन के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। ये कार्तिक आर्यन के फिल्मी करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है। फिल्म चंदू चैंपियन में कार्तिक आर्यन ने पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभायी थी। इस फिल्म का डायरेक्शन कबीर खान ने किया था। यामी गौतम को फिल्म आर्टिकल 370'के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी इस एक्शन थ्रिलर में यामी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का सम्मान भी मिला है। इसका निर्माण आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने किया।साल 1973 में फिल्म संकल्प से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले दिग्गज कलाकार अनंत नाग को फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरा करने के लिए दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अनंत नाग ने लगभग 5 दशकों तक फिल्मी दुनिया में अपनी एक्टिंग से अमित छाप छोड़ी है। साल 2025 में उन्हें पद्म भूषण से नवाजा गया था।डायरेक्टर-प्रोड्यूसर आदित्य धर के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का समारोह बेहद खास रहा। उनकी फिल्म आर्टिकल 370 को बेस्ट फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। गुजरात के एकता नगर में आयोजित समारोह में आदित्य धर ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह सम्मान ग्रहण किया।अभिनेता संजय मिश्रा को अपनी फिल्म 'भक्षक' में शानदार एक्टिंग के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म में संजय मिश्रा ने भास्कर सिन्हा का किरदार निभाया था। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में 2 अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। उन्हें फिल्म रायन के लिए बेस्च तमिल फिल्म और फिल्म कैप्टन मिलर के लिए स्पेशल मेंशन अवॉर्ड से नवाजा गया। स्वतंत्रता सेनानी स्वातंत्र्यवीर सावरकार के जीवन पर आधारित फिल्म वीर सावरकर के लिए रणदीप हुड्डा को बेस्ट डायरेक्टर डेब्यू के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस फिल्म में रणदीप हु्ड्डा ने ही वीर सावरकर की भूमिका भी निभायी थी।
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर ममूटी ने फिर से एक बार इतिहास रच दिया है। गुजरात के एकता नगर में आयोजित 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में सुपरस्टार ममूटी को फिल्म ब्रमायुगम के लिए बेस्ट एक्टर का सम्मान मिला है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने काफी गर्मजोशी के साथ एक्टर ममूटी को ये अवॉर्ड सौंपा। जैसे ही एक्टर ममूटी स्टेज पर पहुंचे, वैसे ही कार्यक्रम में मौजूद ऑडियंस ने उन्हें स्टैडिंग ओवेशन देकर सम्मान का प्रदर्शन किया।