सुंदरता बढ़ाने वाले 6 फूल (सौ.सोशल मीडिया) 
फोटो

स्किन के लिए वरदान हैं ये 6 तरह के फूल, चेहरा दिखेगा नेचुरली चमकदार, आज से आजमाना करें शुरू

Natural Skincare Remedies: नेचुरल गुलाबी गाल और ग्लोइंग फेस के लिए आप 6 फूल की मदद ले सकते है।। गुलाब, गेंदा, गुड़हल से लेकर लैवेंडर तक जानें कितने स्किन केयर में इस्तेमाल और फायदे मिलते है।

दीपिका पाल
6 Flowers For Skin Care: चेहरे की सुंदरता के लिए हमें वैसे तो हम कई महंगे प्रॉडक्ट्स पर खर्च करते है लेकिन यह हमारे लिए महंगा होने के साथ ही साइड इफेक्ट्स देने वाला होता है। अगर पर अंदरूनी तौर पर चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाना चाहते है तो आपके बाग में मौजूद फूलों से स्किन केयर कर सकते है।
1- गुलाब के फूल- चेहरे की देखभाल के लिए गुलाब के फूल बेहद काम के हो सकते है। इसके लिए आप अलग-अलग फेस पैक में गुलाबजल और गुलाब की पत्तियों के पेस्ट या पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं पर इसके अलावा गुलाब जल का इस्तेमाल भी स्किन के लिए फायदेमंद होता है यह जलन को दूर करता है और स्किन को हाइड्रेट रखता है।
2- गेंदा का फूल- चेहरे के लिए यह गेंदे के फूल फायदेमंद हो सकते है। यह सजावट के साथ चेहरे की बनावट को भी बेहतर कर सकता है। दरअसल इन फूलों में एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को हेल्दी बनाए रखने के साथ ही इंफेक्शन से बचाने का काम करते है। इस गुलाब के फूलों का अर्क स्किन की चमक बढ़ाने और रूखेपन को कम करने का काम करता है. ताजे गेंदा की पंखुड़ियों के साथ दही और शहद मिलाकर इसका फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं।
3- गुड़हल का फूल - इन फूल के फायदों के बारे में भी बताया गया है। चेहरे पर गुलाबी निखार लाने के लिए यह फायदेमंद होता है। इसके लिए आप गुड़हल के फूलों को पीस लें और फिर इसमें दही या फिर शहद एड करके पेस्ट को फेस पर लगाएं। इस पेस्ट को त्वचा पर लगाने से आपकी स्किन सुंदर नजर आती है।
4- पलाश के फूल- सर्दी के मौसम में आप चेहरे के लिए इन फूलों का इस्तेमाल किया जाता है।इसके लिए इन फूलों को पानी में उबालकर इसे ठंडा करके स्प्रे बोतल में भरकर स्टोर कर लें और रोजाना फेस पर स्प्रे करें।ये त्वचा पर जमा गंदगी को कम करके स्किन में निखार और ग्लो लाकर फेस को फ्रेश बनाता है। इसके सूखे फूलों का पाउडर आप फेस पैक की तरह यूज कर सकते हैं।
5- लैवेंडर के फूल- आप चेहरे के लिए इस फूल का इस्तेमाल कर सकते है। इससे स्किन की पफीनेस कम होती है और एंटी-एजिंग प्रभाव देता है। इसके लिए आप ऑयल आप फेस पर नारियल तेल या बादाम तेल के साथ मिलाकर लगा सकते हैं या फिर इसके फूलों की चाय पीना भी फायदेमंद रहता है।
6-केसर का फूल- चेहरे के लिए आप इन फूल का इस्तेमाल कर सकते है। यहां पर फूलों में कई तरह के तत्व पाए जाते है जो दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते है। स्किन को अगर सूदिंग रखना चाहते है तो आप केसर के फूलों का फेस मास्क लगा सकते हैं जो स्किन को चमकदार बनाए रखने के साथ ही एंटी एजिंग इफेक्ट भी देता है।

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी