OTT पर देखें इन वीरांगनाओं की दमदार कहानियां (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

वतन के लिए लड़ीं, दुश्मनों से भिड़ीं और जीता दिल, 15 अगस्त पर OTT की ये फिल्में न करें मिस

15 August Patriotic Movies on OTT: स्वतंत्रता दिवस का मौके पर भारतीय सिनेमा में ऐसी कई बेहतरीन फिल्में बनी हैं, जिनमें एक्ट्रेसेस ने अपनी एक्टिंग और देशभक्ति के जज्बे से दर्शकों का दिल जीत लिया।

यति सिंह
देश के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगाने का जज्बा फिल्म राजी में बखूबी दिखाया गया है। फिल्म राजी में आलिया भट्ट ने एक निडर भारतीय जासूस का किरदार निभाया है, जो देश की सुरक्षा के लिए मुश्किल परिस्थितियों में भी डटी रहती है। यह बेहतरीन फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।
वहीं दूसरी ओर इतिहास के पन्नों से निकलकर वीरता की मिसाल पेश करने वाली फिल्म मणिकर्णिका में कंगना रनौत ने रानी लक्ष्मीबाई के असाधारण संघर्ष को बड़े पर्दे पर जीवित किया है। यह ऐतिहासिक कथा भी दर्शकों के लिए अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में जाह्नवी कपूर ने देश की पहली महिला लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना की लाइफ जर्नी और कारगिल युद्ध के दौरान उनके योगदान को दर्शाती है। यह प्रेरणादायक फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
इसी तरह, फाइटर में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक वायुसेना अधिकारी की भूमिका में अपनी हिम्मत और पेशेवर दक्षता से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है, जिसे जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है।
खेल के मैदान में भी भारत का तिरंगा फहराना हर नागरिक का सपना होता है। इस भावना को फिल्म मैरी कॉम में बेहद प्रभावी ढंग से दिखाया गया है। प्रियंका चोपड़ा ने इस बायोपिक में विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरी कॉम के संघर्ष और सफलता की कहानी को दर्शाया है।

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नवीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज

जेल में डाल दो, गला घोंट दो... सिर नहीं झुकेगा, पुलिस स्टेशन से बाहर आते ही अभिषेक बनर्जी का तीखा बयान