मर्लिन मुनरो (फोटो.सोशल मीडिया)  
फोटो

Marilyn Monroe: 100 साल बाद भी हिट है मर्लिन मुनरो का पोल्का डॉट फैशन, प्रियंका से दीपिका तक हैं इसकी दीवानी

100 th Anniversary Of Marilyn Monroe: कुछ फैशन ट्रेंड कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। मर्लिन मुनरो का आइकॉनिक पोल्टा डॉट का रेट्रो फैशन कभी न भुलाया जाने वाला ट्रेंड है।

रीता राय सागर
मर्लिन मुनरो- अमेरिकी एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो की फेमस पोल्का डॉट ड्रेस 1955 की फिल्म ‘द सेवन ईयर इच’ में देखी गई थी। जिसे आज भी लड़कियां कॉलेज, ऑफिस और पार्टी के लिए स्टाइल करती हैं। यह स्टाइल सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि मर्लिन और पोल्का को कभी न अलग करने वाला रिश्ता है।
तमन्ना भाटिया- तमन्ना भाटिया ने डीप पलनजिंग नेकलाइन के साथ टेल स्टाइल पोल्टा डॉट को स्टाइल किया। इस ड्रेस के पीछे दिया गया बैकलेस कट इसे ड्रीमी बनान के लिए काफी था।
अदिति राव हैदरी- एक इवेंट लॉन्च के दौरान अधिति राव ने ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट ड्रेस को पहना था। बहुत अधिक फ्लेयर और ऑफ शोल्डर डिजाइन के साथ नीटली पार्टेड हेयर स्टाइल विथ मिनिमल मेकअप में अदिति एक सॉफ्ट ग्लैम डॉल की तरह लग रही थी।
प्रियंका चोपड़ा- 2025 के मेट गाला रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा ने पोल्का डॉट को चुना। प्रियंका की इस ड्रेस ने परफेक्ट हॉलीवुड गेज क्रिएट किया। इसके साथ हैट, गलव्स और नेकलेस इसे परफेक्ट फॉर रेड कारपेट बना रहा था।
अनन्या पांडे- अपनी मूवी की प्रोमोशन के लिए अनन्या ने एक फ्रेश लुक क्रिएट किया और इसके लिए पोल्का से बेहतर क्या ही हो सकता है। ब्लैक बेस पर व्हाइट डॉट, फिटेड स्ट्रैपी ड्रेस विथ डीप नेकलाइन में अनन्या ने ओपन हेयर को चुना था।
दीपिका पादुकोण- लीक से हटकर दीपिका ने पोल्का डॉट में ब्लू और ब्लैक कलर का चुनाव किया। वन शोल्डर फ्लेयर्ड ड्रेस को उहोंने मिनिमल मेकअप और ज्वेलरी के साथ आइकॉनिक स्टाइल में कैरी किया था।

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट