प्रतिकात्मक तस्वीर (सौजन्य सोशल मीडिया) 
ओडिशा

ओडिसा में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प में महिला की मौत, भूमि को लेकर था विवाद

ओडिशा के एक गांव में भूमि विवाद को लेकर दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं जिन्हें पकड़ने के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है।

रीना पंवार

केंद्रपाड़ा : ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के एक गांव में भूमि विवाद को लेकर दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस खूनी झड़प में एक महिला की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिंसक झड़प के दौरान वजनी वस्तु से हमला होने के कारण महिला की मौत हुई। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं जिन्हें पकड़ने के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है।

इस घटना की जानकारी देते हुये पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यह घटना राजकनिका पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत संग्रामपुर गांव में बुधवार दोपहर को हुई। पुलिस ने बताया कि हिंसक झड़प में मरने वाली महिला की पहचान 58 वर्षीय सुशीला नायक के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि हिंसक झड़प के दौरान लकड़ी के तख्ते से हमला किए जाने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हिंसक झड़प में घायल हुये आठ लोगों के बारे में पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को केंद्रपाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में उनमें से दो की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

घटना की जानकारी देते हुये राजकनिका पुलिस थाने के निरीक्षक दिलीप ढ़ल ने बताया कि ऐसा संदेह है कि संपत्ति विवाद में यह हिंसक झड़प हुई। उन्होंने कहा इस घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है जबकि अन्य आरोपी गांव से भाग गए हैं। पुलिस फरार आरोपियों को पकड़ने के लिये उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने इस घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम

क्रिकेट के मैदान से सियासत तक चहल की नई पारी! BJP में बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही आया पहला रिएक्शन

LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम, नहीं तो कट जाएगा आपका नाम