प्रवासी भारतीय सम्मेलन (कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडिया) 
ओडिशा

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में क्या था मेन्यू? विदेश से आए मेहमानों ने पारंपरिक उड़िया व्यंजनों का उठाया लुत्फ

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में भाग लेने विदेश से ओडिशा आए मेहमानों ने यहां दालों और करी से लेकर मिठाइयों तक विशिष्ट उड़िया व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

शिवानी मिश्रा

भुवनेश्वर : प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में भाग लेने विदेश से ओडिशा आए मेहमानों ने यहां दालों और करी से लेकर मिठाइयों तक विशिष्ट उड़िया व्यंजनों का लुत्फ उठाया, और उसकी तारीफ की, इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि यह दिन उन सभी भारतीयों के योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है, जो विदेशों में रहकर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।

हालांकि मेहमानों के लिए उत्तर भारतीय और कॉन्टिनेंटल भोजन की भी व्यवस्था की गई, लेकिन प्रवासी भारतीयों ने स्वादिष्ट उड़िया थाली का स्वाद चखने के बाद खुशी व्यक्त की। कनाडा से आए प्रवासी भारतीय के वी राठी ने कहा - पहली बार मैंने उड़िया व्यंजन 'सागा मुगा, दालमा, रसगुल्ला और चौला खीरी' का स्वाद चखा। वे मसालेदार नहीं थे और स्वाद अद्भुत था।

उड़िया खाद्य पदार्थों और आतिथ्य की प्रशंसा की

इसके साथ ही राज्य की ओर से पेश किए गए उड़िया खाद्य पदार्थों और आतिथ्य की प्रशंसा करते हुए प्रवासी भारतीय रमन तांगा ने कहा- मीठे व्यंजनों को देखकर मुंह में पानी आ गया। दरअसल  ये पहली बार है जब ओडिशा में ये आयोजन हुआ है। इस बार की थीम है “विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान”। इस थीम के माध्यम से प्रवासी भारतीयों के भारत के विकास में योगदान को रेखांकित किया जाएगा।

बता दें कि युगांडा से आईं फाल्गुनी पटेल ने बताया है कि मैंने मीठे उड़िया व्यंजनों का स्वाद चखा और ये काफी अच्छे थे। राज्य ने पारंपरिक व्यंजनों को सही मंच पर प्रदर्शित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी जैसे अति विशिष्ट लोगों के लिए विशेष व्यवस्था के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर मेहमानों के लिए व्यंजन एक निजी होटल ने तैयार किए हैं।

हनीट्रैप में फंसा नेवी का सेलर गिरफ्तार! पाकिस्तान को गोपनीय रक्षा जानकारी भेजने का आरोप

TMC छोड़ BJP में शामिल हुईं अभिनेत्री कोयल मल्लिक को मिला बड़ा इनाम, पश्चिम बंगाल से मिला राज्यसभा का टिकट

नौकरशाही से सियासत तक: दिव्या मित्तल के बाद एम नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, क्या UP में बदल रहा ट्रेंड?

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान पोर्टल पर तुरंत करें ये काम, नहीं अटकेगा पैसा

कोलकाता में मनाया जाएगा 19वां प्रवासी भारतीय दिवस, Gen-Z के लिए विशेष सेगमेंट; शेड्यूल जारी