प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (सोर्स-सोशल मीडिया) 
ओडिशा

PM Modi Odisha Visit: PM मोदी 20 जून को जाएंगे ओडिशा, देंगे ₹47,600 करोड़ से अधिक की सौगात

PM Modi Odisha Visit News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को ओडिशा दौरे पर 47,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी साथ रहेंगी।

करुणा नंद शाहवाल

PM Modi Odisha Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 20 जून को ओडिशा के दौरे पर पहुंचेंगे, जहां वे राज्य को 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। यह राज्य के लिए एक  महत्वपूर्ण अवसर है। आपको बता दें कि सुबह लगभग 11:15 बजे से प्रारंभ होने वाले इस खास अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी उनके साथ मौजूद रहेंगी। जिसमें मयूरभंज जिले के पहाड़पुर और रायरंगपुर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान दोनों नेता जनजातीय विकास, शिक्षा, कौशल विकास और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

ऊर्जा, सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, पर्यटन और सिंचाई जैसे क्षेत्रों में शुरू होने वाली परियोजनाओं से राज्य के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम को राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक और विकासात्मक अवसर माना जा रहा है। इस कार्यक्रम का विषय है 'विकास धारा, ओडिशा सारा'।

20 जून को ओडिशा दौरे पर PM मोदी

इस कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा, औद्योगिक अवसंरचना, सड़क संपर्क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और सिंचाई सहित प्रमुख क्षेत्रों में परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं से ओडिशा भर में अवसंरचना को मजबूती मिलेगी, संपर्क में सुधार होगा, ऊर्जा सुरक्षा बढ़ेगी और रोजगार के अवसर सृजित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समावेशी और समग्र विकास के दृष्टिकोण को दर्शाते हुए, ये पहलें जनजातीय और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को और गति प्रदान करेंगी और विकास के लाभ राज्य के हर कोने तक पहुंचाएंगी।

रायरंगपुर में विकास परियोजनाओं की सौगात

बता दें कि जिन प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, उनमें 600 मेगावाट की अपर इंद्रावती पंप स्टोरेज परियोजना और आईबी थर्मल पावर स्टेशन की चरण-II विस्तार परियोजना शामिल हैं, जिसमें 660 मेगावाट की दो इकाइयां होंगी। ये परियोजनाएं ओडिशा में ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाएंगी और आर्थिक विकास को बढ़ावा देंगी। इसके अलावा, झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर में भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड (बीसीजीसीएल) परियोजना की आधारशिला भी रखी जाएगी। इससे घरेलू कोयला संसाधनों के स्वच्छ उपयोग को बढ़ावा मिलेगा, आयात पर निर्भरता कम होगी और क्षेत्र में नए औद्योगिक और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

भुवनेश्वर से विकास योजनाओं का आगाज

इसके साथ ही अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, उनमें भुवनेश्वर में 300 टीपीडी क्षमता वाला स्रोत-पृथक नगरपालिका ठोस अपशिष्ट आधारित संपीड़ित बायोगैस संयंत्र, कटक और भुवनेश्वर को सीधा जोड़ने वाला काठाजोड़ी नदी पर पुल, बौध जिले में ढालपुर-हरभंगा सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण, नुआपड़ा से घाटीपाड़ा तक एनएच-353 के एक खंड का चार लेन का निर्माण, कुसुमदिही मेगालिफ्ट सिंचाई परियोजना, इग्नू क्षेत्रीय केंद्र और रायरांगपुर में इंडोर बैडमिंटन कॉम्प्लेक्स शामिल हैं।

ऊर्जा, सड़क और स्वास्थ्य परियोजनाओं पर फोकस

बौध में 300 बिस्तरों वाले जिला मुख्यालय अस्पताल भवन का उद्घाटन किया जाएगा, साथ ही ओडिशा के विभिन्न जिलों में 24 अटल बस स्टैंड और नौ स्वचालित परीक्षण केंद्रों का भी उद्घाटन होगा। इन परियोजनाओं से राज्य में स्वास्थ्य सेवा और सार्वजनिक परिवहन के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

उद्घाटन की जाने वाली अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं में एनएच-57 पर नयागढ़ टाउन बाईपास, कुसुमी स्मार्ट सिंचाई परियोजना का भूमिगत पाइपलाइन घटक, जाखपुरा-जाजपुर क्योंझर रोड-बैतरानी रोड मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना, हिंदोल रोड-मेरामंडली मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना, रायरांगपुर में खेल परिसर और जनजातीय अनुसंधान केंद्र आदि शामिल हैं।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

शरीयत मानने वाले अल्लाह के सिवा किसी की इबादत नहीं कर सकते... लाल किले से वंदे मातरम गायन पर अबू आजमी का बयान

हम बहुत शर्मिंदा हैं...अस्थि विसर्जन में भी नहीं पहुंची बेटियां, 10 साल के बिछड़े भाई ने निभाई रस्म

आय से अधिक संपत्ति केस में घिरे राहुल गांधी, इलाहाबाद HC के फैसले के खिलाफ पहुंचे सुप्रीम कोर्ट; 17 को फैसला!

कौन थे पिंगली वेंकैया? जानें भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के असली डिजाइनर की अनसुनी दास्तान