प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फोटो- सोशल मीडिया 
ओडिशा

‘बुलडोजर कांग्रेस के लूटतंत्र पर चला, अब देश विकास की रफ्तार पर’, ओडिशा में बोले प्रधानमंत्री मोदी

PM Odisha Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा दौरे पर हैं। राज्य के झारसुगुड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और सरकार की विकास योजनाओं की झलक पेश की।

प्रतीक पाण्डेय

PM Modi in Odisha: ओडिशा के झारसुगुड़ा में कई परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के बाद पीएम मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश अब 'लूटतंत्र' से निकलकर 'सशक्तिकरण' की राह पर है, जहां गरीबों को पक्के घर, युवाओं को रोजगार और देश को आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती मिल रही है।

पीएम मोदी ने झारसुगुड़ा से कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिनमें बीएसएनएल की स्वदेशी 4G सेवा, ब्रह्मपुर-उधना अमृत भारत ट्रेन, सेमीकंडक्टर पार्क और कौशल विकास योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ओडिशा की कला और संस्कृति विश्व प्रसिद्ध है, और अब डबल इंजन सरकार राज्य को तेज़ी से प्रगति की ओर ले जा रही है।

‘विकसित ओडिशा’ की दिशा में डबल इंजन सरकार: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “डेढ़ साल पहले ओडिशावासियों ने ‘विकसित ओडिशा’ का संकल्प लिया था, और आज वह सपना धरातल पर उतरता दिख रहा है। हजारों करोड़ की परियोजनाएं इस दिशा में मील का पत्थर बनेंगी।” उन्होंने बताया कि पारादीप से झारसुगुड़ा तक एक बड़ा औद्योगिक गलियारा बनाया जा रहा है, जिससे भारी निवेश और रोजगार आएंगे।

‘गरीबों, पिछड़ों और आदिवासियों को मिलेगा हक’

प्रधानमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार गरीबों की सेवा में समर्पित है। अब तक देशभर में 4 करोड़ से अधिक पक्के घर बनाए जा चुके हैं, और ओडिशा में भी हज़ारों घरों का निर्माण जारी है। अंत्योदय गृह योजना के तहत 50 हजार नए लाभार्थियों को स्वीकृति आदेश सौंपे गए हैं।

पीएम ने युवाओं से किया वादा

मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए तकनीकी शिक्षा और रिसर्च पर बड़ा फोकस है। 'मेरिट योजना' के तहत देशभर में तकनीकी संस्थानों में निवेश किया जा रहा है ताकि युवाओं को बड़े शहरों की ओर पलायन न करना पड़े। उन्होंने कहा, “अब युवा अपने ही राज्य में रहकर अच्छी शिक्षा और नौकरी पा सकेंगे।”

कांग्रेस पर सीधा हमला, बोले- “लूटतंत्र से मुक्ति दिलाई”

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा, “2014 से पहले देश में कांग्रेस का लूटतंत्र था, जहां 2 लाख रुपये की सालाना कमाई पर भी टैक्स देना पड़ता था। लेकिन अब 12 लाख रुपये तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ता।” उन्होंने इसे दोगुनी कमाई और दोगुनी बचत का युग बताया।

क्या बोले ओडिशा के सीएम माझी

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने मंच से कहा, “प्रधानमंत्री जी का ध्यान हमेशा ओडिशा के विकास पर रहा है। दुर्गा पूजा के इस शुभ अवसर पर आपकी ओर से ओडिशा को कई सौगातें मिली हैं, जो राज्य की प्रगति को नई दिशा देंगी।”

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

मोदी, RSS की पहचान है कायरता, राहुल बोले- हर चाल से वाकिफ हूं, इनसे एक दशक से लड़ रहा

तानाशाह कैसे बनें डॉक्यूमेंट्री राेज देखते है अमित शाह! राज ठाकरे का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

6 महीने में गिर जाएगी मोदी सरकार! संजय राउत की भविष्यवाणी से मची सियासी खलबली

सुभाष चंद्रा की पर्सनल गारंटी वाले लोन पर बड़ा अपडेट, चार कंपनियों ने दिया सेटलमेंट ऑफर