प्रेमी जोड़े को बैल बनाकर खेत जुतवाया (Screen Capture) 
ओडिशा

अमानवीय, मिलेगी कड़ी सजा...प्रेमी जोड़े को बैल बनाकर खेत जुतवाने पर SDM आगबबूला

Odisha News: ओडिशा के रायगड़ा में कांजामजोड़ी गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 'कंगारू कोर्ट' ने एक युवा जोड़े को क्रूर सजा दी।

अर्पित शुक्ला

भुवनेश्वर: ओडिशा के रायगढ़ जिले में एक आदिवासी जोड़े को सामुदायिक परंपराओं के विरुद्ध विवाह करने पर दंड के रूप में कथित तौर पर खेत जोतने के लिए मजबूर किया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कथित घटना बुधवार को कल्याणसिंहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंजामाजोडी गांव में हुई। अब इसको लेकर आज एसडीएम गांव का दौरा करेंगे।

घटना का एक कथित वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें युवक और युवती को बैलों की तरह घुमाया जा रहा है और ग्रामीणों तथा समुदाय के बुजुर्गों के सामने उनसे खेत जोतने को कहा जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इस जोड़े ने कथित तौर पर पारंपरिक आदिवासी मानदंडों के विपरीत विवाह किया था और उन्हें सार्वजनिक रूप से 'शुद्धिकरण' अनुष्ठान से गुजरना पड़ा।

अपनी बुआ से विवाह किया

युवक पर आरोप है कि उसने अपनी बुआ (पिता की बहन) से विवाह किया है, जो कि उनके रक्त संबंधी होने के कारण समुदाय में वर्जित माना जाता है। जब यह रिश्ता प्रकाश में आया तो गांव के बुजुर्गों की एक ‘कंगारू अदालत' गठित की गई और सार्वजनिक रूप से सजा सुनाने का आदेश दिया गया। कथित तौर पर 'अनुष्ठान' निभाने के बाद समुदाय के नेताओं ने जोड़े को तुरंत गांव छोड़ने के लिए कहा। उनका वर्तमान ठिकाना अज्ञात है।

बुजुर्गों ने की बैठक

बता दें कि लाका सारका (28) कुछ दिन पहले कोदिया सारका (31) के साथ भाग गया था। ऐसा बताया जा रहा है कि कोदिया, लाका के पिता की बहन है। जब वो गांव लौटे, तो उनके रिश्ते के बारे में सबको पता चला। इसके बाद गांव के बुजुर्गों ने एक बैठक बुलाई। उन्होंने स्थानीय परंपराओं का हवाला दिया, जिसमें एक ही गोत्र में शादी या प्रेम संबंध नहीं रख सकते।

दोषी पाए जाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

गांव के मुखिया बिश्वनाथ कुर्शिका ने कहा, "हमने 'शुद्धिकरण' अनुष्ठान किया और उन्हें दंडित किया ताकि वे रक्त संबंध में विवाह करने के पाप से मुक्त हो सकें।" उन्होंने दावा किया कि यदि अनुष्ठान नहीं किया जाता तो ग्रामीणों को फसल का नुकसान उठाना पड़ता क्योंकि क्षेत्र में बारिश नहीं होती। इस कृत्य को 'अमानवीय' बताते हुए रायगढ़ के उप जिलाधिकारी रमेश कुमार जेना ने कहा कि वह घटना की जानकारी लेने के लिए शनिवार को गांव जाएंगे। जेना ने कहा, "जांच के दौरान दोषी पाए जाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की थोड़ी देर में मीटिंग, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता