नवीन पटनायक (फोटो-सोशल मीडिया) 
ओडिशा

BMC कमिश्नर को ऑफिस में घसीट कर पीटा, वायरल वीडियो देख भड़के नवीन पटनायक

ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने कमिश्नर के साथ मारपीट मामले में सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि वीडियो देख मैं स्तब्ध हूं। घटना में पटनायक ने एक भाजपा नेता को भी घसीटा है।

Saurabh Pal

भुवनेश्वरः ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में सोमवार को नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर रत्नाकर साहू के कार्यालय में घुसकर कुछ लोगों ने  उनके साथ मारपीट की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त एडिशनल कमिश्नर जनसुनवाई कर रहे थे।

इस मामले में अब ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की एंट्री हो गई है। उन्होंने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया है। पटनायक ने लिखा कि "मैं यह वीडियो देखकर पूरी तरह स्तब्ध हूं। एक अतिरिक्त सचिव रैंक के वरिष्ठ अधिकारी को उनके ही कार्यालय में घसीटा गया और एक भाजपा पार्षद के सामने उन पर बेरहमी से लात-घूंसों से हमला किया गया। जो कथित तौर पर एक पराजित भाजपा विधायक उम्मीदवार से जुड़े थे।

 गुंडो के सामने बेबस अधिकारी जमीन पर ही गिरा रहता है

वायरल वीडियो में करीब आधा दर्जन लोग दिख रहे हैं। आरोपी नगर निगम के ऑफिस से एडिशनल कमिश्नर को घसीट कर बाहर ले जाते हैं। इस दौरान गालियां भी दे रहे हैं। बाहर ले जाकर कमिश्नर पर लात-घूंसे बरसा रहे हैं। इस बीच एक व्यक्ति अधिकारी के चेहर पर पैर से मारता है। इतना ही नहीं शर्ट का कॉलर पकड़कर घसीटता  है और फिर जमीन पर गिरा देता है। अधिकारी गुंडों के सामने बेबस जमीन पर गिरा ही रहता है।

ओडिशा प्रशासनिक संघ हुआ नाराज

इस मार-पीट और गुंडागर्डी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई। मामले में अभी तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं हमले के विरोध में ओडिशा प्रशासनिक सेवा (OAS) के अधिकारी 1 जुलाई से सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। यह फैसला OAS संघ की बैठक में लिया गया। इसकी जानकारी सभी जिला इकाइयों को पत्र लिखकर दी गई है।

नवीन पटनायक ने घटना के बाद घेरी सरकार

पूर्व सीएम पटनायक ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सीएम मोहन मांझी से आरोपियों के खिलाफ सख्त ऐक्शन लेने की मांग की है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि यह घटना बेहद भयावह है। पटनायक ने कहा कि घटना दिन दहाड़े राजधानी भुवनेश्वरके बीचोंबीच हुई है। इसके आगे बीजेडी नेता ने कहा कि मैं केवल यही उम्मीद करता हूं कि सीएम माझी अपनी सरकार में विश्वास बहाल करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश देंगे। ओडिशा इसे माफ नहीं करेगा।

बता दें कि घटना सोमवार की है, लेकिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार की सुबह से ही वायरल हो रहा है। ओडिशा में ही नहीं बल्कि पूरे देश में मोहन माझी सरकार की भद्द पिट रही है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z