नाबालिग के साथ जघन्य अपराध (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
ओडिशा

नाबालिग जघन्य अपराध की शिकार, तीन लोगों ने मिलकर किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

Odisha Heinous Crime: ओडिशा के संबलपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ घृणित अपराध का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को अबतक गिरफ्तार किया है।

गीतांजली शर्मा

Gang Rape With Minor Girl:  ओडिशा के संबलपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ घृणित अपराध का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को अबतक गिरफ्तार किया है। संबलपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमार भामू ने सोमवार को तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी है।

StartFragment

संबलपुर के जुजुमुरा पुलिस स्टेशन में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया था। एसडीपीओ रायराखोल के नेतृत्व में जुजुमुरा पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज एफआईआर में नामित पांच आरोपियों में से तीन को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अन्य दो आरोपियों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करने में लगी हुई है। अपराधियों ने रविवार शाम को नाबालिग के गांव में इस शर्मसार घटना को अंजाम दिया। नाबालिग पीड़िता शौच के लिए गई थी, तभी आरोपियों ने उसका यौन शोषण किया।

StartFragment

संबलपुर एसपी ने यह भी बताया कि कुछ आरोपी उसी गांव के हैं, जहां पीड़िता रहती है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और जल्द ही इस घटना से संबंधित सारी जानकारी सामने आ जाएगी।

StartFragment

कटक में भी बलात्कार का एक और मामला आया सामने

एक अन्य मामले में कटक के उप पुलिस आयुक्त ऋषिकेश ज्ञानदेव ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस ने सोमवार को एक ऑटो-रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है, जिस पर चौलियागंज थाना क्षेत्र के सिखारपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ यौन दुराचार का आरोप है।

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता 8 अगस्त को अपनी एक सहेली के साथ बादामबाड़ी इलाके में खरीदारी के लिए गई थी। लौटते समय पीड़िता को प्यास लगी और उसने ऑटो-रिक्शा चालड़ेक से पानी मांगा।

ऑटोचालक ने कुछ इस तरह दिया घटना को अंजाम

चालक ने पानी न होने की बात कही, जिसके बाद पीड़िता की सहेली सिखारपुर में पानी की बोतल खरीदने दुकान पर चली गई। इस दौरान चालक ने अकेली पीड़िता के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की। पीड़िता ने बताया कि जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने पेट्रोल डालकर उसे जलाने की धमकी दी। पीड़िता ने 16 अगस्त को चौलियागंज पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

(एजेंसी इनपुट)

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल