नॉर्थ ईस्ट

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, 12 घायल

किर्तेश ढोबले

बनिहाल/जम्मू: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक यात्री वाहन के 600 फुट गहरी खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक यह दुर्घटना रामबन जिले में डिगडोले के नजदीक सुबह करीब 10 बजे हुई, जब जम्मू से बनिहाल जा रहे एक ‘एसयूवी' का चालक एक संकरे मोड़ पर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन गहरी खाई में जा गिरा।  इस घटना के तुरंत बाद पुलिस, सेना और स्थानीय स्वयंसेवियों के एक ने बचाव अभियान शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद बचाव दल ने दो महिलाओं के अलावा दो से आठ साल के चार बच्चों सहित गंभीर रूप से घायल कुल 14 लोगों को बचा लिया।

अधिकारी ने बताया कि घायलों को तुरंत एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।  दो घायल महिलाओं नील-बनिहाल की खालिदा (35) और उत्तर प्रदेश की आशु (35) को बेहतर इलाज के लिए जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल रेफर किया गया है। 

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर दुख व्यक्त किया और घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना की। सिन्हा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘रामबन के डिगडोले में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं ।'

Weather Today: 20 अगस्त को कई राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, यूपी-MP और छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट